More

    *5 मई को होगा रतनपुर में बटूको का जनेऊ संस्कार 275 ब्राम्हण बालकों ने करवाया पंजीयन*

    रिपोर्टर.. शिव कुमार तिवारी.

    बिलासपुर cgatoznews..सिद्ध शक्तिपीठ श्री महामाया देवी मंदिर पब्लिक ट्रस्ट रतनपुर में भगवत् पाद आदिशंकराचार्य जयन्ती बैशाख शुक्ल पंचमी दिनांक 05 मई 2022 गुरूवार को सामूहिक उपनयन संस्कार समारोह का वृहत्त आयोजन किया जा रहा है। अब तक 275 ब्राह्मण बालकों ने सामूहिक उपनयन संस्कार में भाग लेने केलिए पंजीयन कराया है। विगत 22 सालों से यह आयोजन लगातार किया जा रहा है। जिसमें मंदिर ट्रस्ट के द्वारा उपनयन संस्कार संपूर्ण विधिविधान से किया जाता है। जिसमें तेल हल्दी मुण्डन ब्रह्मभोज दीक्षा हवन भिक्षा काशीयात्रा आदि सभी संस्कार सम्पन्न कराया जाता है। सोलह संस्कारों में उपनयन वेदारम्भ एवं समावर्तन संस्कार का विशेष महत्व है। सामूहिक उपनयन संस्कार में बटूकों को आशीर्वाद प्रदान करने केलिए छत्तीसगढ़ गोसेवा आयोग के अध्यक्ष केबिनेट मंत्री दर्जाप्राप्त राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महन्त दुधाधारी मठ रायपुर एवं शिवरीनारायण मुख्य अभ्यागत होंगें। सामूहिक उपनयन संस्कार में मंदिर ट्रस्ट की ओर सभी बटूकों के लिए उपनयन हेतु आवश्यक सभी सामग्री कौपीन, मुंज, पाटी, पूजन सामग्री तथा बटूकों को उपहार में कुर्ता धोती टोपी दुपटटा प्रदान किया जाता है।
    सुनील सोनथलिया आशीष सिंह ठाकुर
    मैनेंजिग ट्रस्टी अध्यक्ष

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles