हमेशा से शैक्षणिक,सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों में सर्व अग्रणी संस्थान कर्नल एकेडमी ,मंगला में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया । ध्वजारोहण विद्यालय के मुख्य सचिव श्री आशीष राज के हाथों संपन्न हुआ उसके बाद एनसीसी के कैडेट्स द्वारा जनरल सेल्यूट के साथ राष्ट्रगान का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्थान की प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती डॉ .नमिता घोष ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित श्री आशीष राज जी ने अपने उद्बोधन में कहा की आज हमें जो स्वतंत्रता मिली है कहीं ना कहीं पर देशवासियों के प्रबल आत्मविश्वास के कारण मिली यही आत्मविश्वास हमारे विद्यालय के शिक्षकों में भी देखने के लिए मिलती है क्योंकि कोरोना जैसी विषम परिस्थिति में भी उन्होंने धैर्य से काम लेकर विद्यार्थियों को ऑनलाइन के माध्यम से पढ़ाया निश्चित तौर पर यही समर्पण
स्वतंत्रता का प्रतीक है । साथ ही कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य श्री आशीष डेग्वेकर ने संस्थान के प्रशासनिक विभाग की ओर से सभी शिक्षकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई ज्ञापित की एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की साथ ही हमें देश के प्रति जागृत रहने का आह्वान भी किया । कार्यक्रम में एनसीसी के छात्रों का महत्वपूर्ण योगदान रहा पूरे जोश के साथ उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी । साथ ही कार्यक्रम में विद्यालय के एन.सी.सी.प्रभारी श्री अखिल शुक्ला एवं एनसीसी के कैडेट्स द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती सरिता द्विवेदी एवं श्रीमती इंदु सरकार ने किया कार्यक्रम में कार्यालय अधिकारियों के साथ सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे तथा कोरोना के सभी नियमों का पालन करते हुए स्वतंत्रता दिवस मनाया।
Trending Now
