75 वे स्वत्रंता दिवस के अवसर पर बिलासपुर प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल द्वारा आज पुलिस ग्राउंड बिलासपुर में ध्वजा रोहण कर राष्ट्रगान के साथ परेड सलामी किया गया इसके पश्चात मुख्यमंत्री के संदेश व योजनाओं को पढ़कर सुनाया उसके बाद स्वत्रंता सेनानियों के सम्मानित किया।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में देश के लिए शहिद हुए जवानों के परिवारों को सम्मानित किया।
वही प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बताया कि बिलासपुर जिले को मुख्यमंत्री द्वारा सौगात देते हुए दो नए तहसील की घोषणा की जिसमें रतनपुर और सीपत को तहसील बनाए जाने की बात कही इससे आमजन को काफी सुविधा मिलेगी तहसील नजदीक होने से कार्य में तेजी आएगी।
इसके साथ ही प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बिलासपुर वाशियो के साथ पूरे देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दी।
