More

    *एनटीपीसी सीपत संगवारी महिला समिति द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला सीपत में शारीरिक स्वच्छता जागरूकता अभियान एवं सैनिटरी किट का वितरण*

    बिलासपुर. Cgatoznews. संतोष मिश्रा

    एनटीपीसी सीपत की संगवारी महिला समिति द्वारा सामाजिक कल्याण गतिविधियों के अंतर्गत दिनांक 06 अगस्त 2026 को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, सीपत में शारीरिक स्वच्छता जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर कक्षा 9वीं से 12वीं तक अध्ययनरत लगभग 200 छात्राओं को सैनिटरी किट का वितरण किया गया।

     

    संगवारी महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती शिखा मंडल के नेतृत्व में समिति की वरिष्ठ सदस्याओं तथा डॉ. नेहा जैन, वरिष्ठ सलाहकार (चिकित्सा) एवं डॉ. श्रिया रावत, स्त्री रोग विशेषज्ञ ने छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता, मासिक धर्म के दौरान हाइजीन तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी। साथ ही उन्हें व्यक्तिगत स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

     

    उल्लेखनीय है कि संगवारी महिला समिति द्वारा समय-समय पर परियोजना प्रभावित गांवों में महिलाओं, बालिकाओं एवं बच्चों के कल्याण तथा उनके सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न सामाजिक कल्याण गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में छात्राओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह पहल की गई।

     

    इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती ए. बी. वी. कुजूर ने संगवारी महिला समिति द्वारा किए गए इस सहयोग की सराहना करते हुए समिति का आभार व्यक्त किया।

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles