More

    *अटल श्रीवास्तव के विश्वास पर खरे उतरे शिवदयाल निर्मलकर, बिलासपुर ग्रामीण कांग्रेस के महामंत्री बने*

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण की नई कार्यकारिणी को मंजूरी देते हुए शिवदयाल निर्मलकर को जिला महामंत्री नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति को संगठन में नई ऊर्जा और मजबूती के रूप में देखा जा रहा है।

    महामंत्री बनाए जाने पर शिवदयाल निर्मलकर ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव तथा जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण के अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व और विशेष रूप से अटल श्रीवास्तव द्वारा उन पर जताए गए विश्वास पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

    शिवदयाल निर्मलकर ने कहा कि संगठन को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संगठन विस्तार, जनसंपर्क और जनता से जुड़े मुद्दों पर पार्टी को और अधिक सक्रिय बनाया जाएगा।

    इस नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों और शुभचिंतकों ने विश्वास जताया है कि अटल श्रीवास्तव के मार्गदर्शन और शिवदयाल निर्मलकर की सक्रिय कार्यशैली से जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण को नई मजबूती मिलेगी।

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles