More

    * बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला के प्रेरक उद्बोधन और तनिष्क वर्मा की सुरमयी प्रस्तुति से सजा मिशन नवभारत युवा मोर्चा का 22वां स्थापना दिवस*

    बिलासपुर। मिशन नवभारत युवा मोर्चा के 22वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, पूर्व विधायक रजनीश सिंह, ठाकुर विक्रम सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम में मिशन नवभारत युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमाशंकर साहू ने स्वागत भाषण देते हुए सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आत्मीय अभिनंदन किया।

    अपने संबोधन में विधायक सुशांत शुक्ला ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण की शक्ति बताते हुए सामाजिक सरोकारों से जुड़ने का आह्वान किया। उनके प्रेरणादायी विचारों ने उपस्थित लोगों को विशेष रूप से प्रभावित किया।

    कार्यक्रम का सबसे आकर्षक और यादगार क्षण तब आया जब बिलासपुर के प्रतिभाशाली बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने गीत-संगीत की मनमोहक प्रस्तुति दी। उनकी मधुर आवाज और शानदार प्रस्तुति ने मंच पर मौजूद अतिथियों से लेकर दर्शकों तक सभी का दिल जीत लिया। पूरे सभागार में तालियों की गूंज सुनाई दी।

    उल्लेखनीय है कि तनिष्क वर्मा अपनी कला का प्रदर्शन देश के विभिन्न राज्यों में कर चुके हैं और अपनी प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहे हैं। हाल ही में उन्हें ओडिशा के मुख्यमंत्री एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा बाल कलाकार के रूप में सम्मानित किया गया है।

    समारोह में संगठन की 22 वर्षों की सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रहित की यात्रा पर भी प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम उत्साह, प्रेरणा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles