More

    *एजुकेशन हब बाल वाटिका की पहल: रामा ग्रीन सिटी में भव्य शैक्षणिक कार्यक्रम, बच्चों को किया गया पुरस्कृत*

     

    बिलासपुर। रामा ग्रीन सिटी, बिलासपुर में एजुकेशन हब बाल वाटिका द्वारा एक भव्य शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार की शैक्षणिक एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित भी किया गया।

     

    संस्था के फाउंडर डायरेक्टर धनंजय चतुर्वेदी ने बताया कि एजुकेशन हब बाल वाटिका में वर्तमान में बच्चों के लिए 2 से 3 दिनों की निःशुल्क डेमो कक्षाएं संचालित की जा रही हैं, ताकि अभिभावक एवं विद्यार्थी संस्था की शिक्षण पद्धति, सुविधाओं और गतिविधियों को बेहतर ढंग से समझ सकें।

     

    उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही रचनात्मक एवं व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के व्यक्तित्व का समग्र विकास किया जा रहा है।

     

    कार्यक्रम को सफल बनाने में असिस्टेंट डायरेक्टर दुष्यंत सिंह ठाकुर, हेड प्रिंसिपल अरोड़ा मैम, रिया मैडम, आंचल मैडम, दीपक सर, करन सर, मनीष सर, निखिल सर, पियूष सर एवं पायल मैडम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। साथ ही रामा ग्रीन सिटी परिवार का भी इस आयोजन को सफल बनाने में विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

     

    कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अभिभावकों एवं बच्चों ने संस्था की पहल की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को बच्चों के बौद्धिक एवं रचनात्मक विकास के लिए उपयोगी बताया।

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles