More

    *नव भारत मिशन के 22वें स्थापना दिवस पर होगा समाजसेवी एवं पत्रकार सम्मान, निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन*

    बिलासपुर/रतनपुर। नव भारत मिशन के 22वें स्थापना दिवस के अवसर पर समाजसेवी एवं पत्रकार सम्मान समारोह के साथ निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले समाजसेवियों, पत्रकारों एवं गणमान्य नागरिकों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही आम नागरिकों के स्वास्थ्य लाभ के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर भी आयोजित होगा।

    इस गरिमामय आयोजन की अध्यक्षता नव भारत मिशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी मा. श्री उमाशंकर साहू करेंगे। उनके संघर्षपूर्ण जीवन, सामाजिक सरोकारों और पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे योगदान को देखते हुए आयोजन समिति ने उन्हें कार्यक्रम की अध्यक्षता के लिए आमंत्रित किया है।

    उमाशंकर साहू का जीवन संघर्ष और परिश्रम की प्रेरणादायक कहानी है। बचपन में ही पिता का साया उठ जाने के बाद उन्होंने कठिन परिस्थितियों में मजदूरी और फोटोग्राफी का कार्य करते हुए अपनी शिक्षा पूरी की। अखबार वितरण से लेकर पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान स्थापित करने तक का उनका सफर युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

    उन्होंने नवभारत, पत्रिका, न्यूज नेशन, महाकोशल सहित विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों और समाचार चैनलों में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में भी वे पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठा रहे हैं। इसके अलावा वे रतनपुर प्रेस क्लब के कार्यकारी अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे हैं।

    सामाजिक क्षेत्र में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है। नरेंद्र मोदी विचार मंच में जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए वर्तमान में वे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे हैं। वहीं साहू समाज में भी जिला कोषाध्यक्ष के रूप में समाज सेवा से जुड़े हुए हैं।

    नव भारत मिशन के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था पिछले 22 वर्षों से सामाजिक, शैक्षणिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से समाज की सेवा कर रही है। स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम समाजसेवा, पत्रकारिता और जनकल्याण के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को सम्मानित करने का एक महत्वपूर्ण मंच बनेगा।

    आयोजन समिति ने क्षेत्र के नागरिकों, पत्रकारों, समाजसेवियों एवं प्रबुद्धजनों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles