More

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया 41.68 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास*

    बिलासपुर, 14 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज बिलासपुर जिले के बोदरी में आयोजित संत गाडगे जयंती समारोह एवं कन्नौजिया रजक समाज सम्मेलन में शामिल होकर क्षेत्र के विकास को नई गति देने वाली महत्वपूर्ण सौगातें दीं। इस अवसर पर उन्होंने जिले में 41 करोड़ 68 लाख 48 हजार रुपये की लागत के कुल 6 सड़क निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

    (जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनायें) जन्मदिन.. विज्ञानपन   मुख्यमंत्री श्री साय ने इनमें 25 करोड़ 95 लाख 68 हजार रुपये की लागत से पूर्ण हुए 4 सड़क निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें चकरभांठा से दागोंरी पहुंच मार्ग, एफसीआई गोदाम परिसर में सड़क निर्माण, हिरी से बिल्हा पहुंच मार्ग तथा दगोरी मुख्य मार्ग से मोहतरा पहुंच मार्ग जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। इन परियोजनाओं से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की आवागमन सुविधा में उल्लेखनीय सुधार होगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 15 करोड़ 72 लाख 80 हजार रुपये की लागत वाले 2 सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास भी किया। इनमें दर्री, धुमा शिल्पहरी मार्ग तथा हथनी नवागांव- गोढ़ी उडगन मार्ग का निर्माण शामिल है। इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के हजारों नागरिकों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध होगी तथा आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल, विधायक श्री धरम लाल कौशिक, श्री अमर अग्रवाल, श्री सुशांत शुक्ला, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी,जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी एवं महापौर श्रीमती पूजा विधानी उपस्थित थी।

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles