More

    *हैप्पी स्कूल प्रोजेक्ट से बदली शासकीय स्कूल की तस्वीर, रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर क्वींस ने कराया कायाकल्प*

    बिलासपुर। रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर क्वींस द्वारा सामाजिक दायित्वों के निर्वहन की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए हैप्पी स्कूल प्रोजेक्ट के तहत राजकिशोर नगर स्थित चंदन आवास के शासकीय प्राथमिक शाला का व्यापक जीर्णोद्धार कराया गया। इस पहल से विद्यालय की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है और बच्चों को बेहतर एवं आकर्षक शिक्षण वातावरण उपलब्ध हुआ है।

    क्लब द्वारा विद्यालय के दो जर्जर कमरों की मरम्मत कराई गई। कमरों की छतों में वाटरप्रूफिंग, दीवारों, डोर-लैंटर और सीलिंग की मरम्मत के साथ-साथ पूरे स्कूल भवन की पुताई और रंगाई का कार्य कराया गया। विद्यालय परिसर को आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक चित्रों से सजाया गया, जिससे बच्चों की पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ सके।

    इसके अलावा वाश इनिशिएटिव प्रोजेक्ट के अंतर्गत स्कूल में स्वच्छ पेयजल और शौचालय की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई। बच्चों के खेलकूद को ध्यान में रखते हुए शाला प्रांगण को भी विकसित किया गया।

    इस परियोजना का उद्घाटन 31 मई को रोटरी के असिस्टेंट गवर्नर रोट. विजय अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद, शिक्षा विभाग के अधिकारी, विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में रोटरी सदस्य उपस्थित रहे।

    क्लब अध्यक्ष रोट. सीमा ठाकुर ने सभी अतिथियों का स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किए तथा कहा कि शिक्षा और बाल विकास के क्षेत्र में रोटरी क्लब निरंतर कार्य करता रहेगा। कार्यक्रम में प्रोजेक्ट चेयरपर्सन रोट. रश्मि पटेरिया, सचिव रोट. भारती सालुंके, कोषाध्यक्ष रोट. प्रियंका जीवनानी सहित क्लब की अनेक सदस्य उपस्थित रहीं।

    रोटरी क्लब की इस पहल को क्षेत्र के लोगों, शिक्षकों और अभिभावकों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक कदम बताया है।

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles