More

    *बारिश से पहले बढ़ी चिंता: उसलापुर की शिक्षा कॉलोनी में नाला पाटकर निर्माण का आरोप*

    बिलासपुर।

    न्यायधानी बिलासपुर के उसलापुर स्थित शिक्षा कॉलोनी के अभिषेक नगर में नाले को पाटकर निर्माण कार्य किए जाने के आरोपों ने स्थानीय रहवासियों की चिंता बढ़ा दी है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि कॉलोनी में पानी निकासी के लिए मौजूद एकमात्र नाले पर मिट्टी डालकर निर्माण किया जा रहा है, जिससे आगामी मानसून में जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती है।

    स्थानीय निवासी महेश कुमार शर्मा के अनुसार, अभिषेक नगर में हर वर्ष बारिश के दौरान जल निकासी की समस्या बनी रहती है। ऐसे में यदि नाले का मार्ग अवरुद्ध कर दिया गया तो बरसाती पानी की निकासी रुक जाएगी और कई घरों व सड़कों में पानी भरने की आशंका बढ़ जाएगी।

    रहवासियों का आरोप है कि नाले को पाटने से पूरे क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था प्रभावित होगी, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसे लेकर कॉलोनीवासियों में नाराजगी है और वे प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं।

    मामले को गंभीर बताते हुए स्थानीय लोगों ने कहा कि वे जल्द ही कलेक्टर और क्षेत्रीय विधायक को ज्ञापन सौंपकर शिकायत दर्ज कराएंगे। साथ ही निर्माण कार्य की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और नाले को पूर्व स्थिति में बहाल करने की मांग करेंगे।

    मानसून की दस्तक से पहले सामने आए इस विवाद ने क्षेत्र में नई बहस छेड़ दी है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और रहवासियों की चिंताओं का समाधान कैसे किया जाता है।

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles