More

    *बिलासपुर में BJP की बंगाल जीत का अनोखा जश्न: सराफा अध्यक्ष कमल सोनी ने बांटी झालमुड़ी……कार्यकर्ताओं के साथ साझा की खुशी, बोले—यह जनता के विश्वास और विकास की जीत*

    बिलासपुर |

    छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल में मिली जीत का जश्न अनोखे अंदाज़ में मनाया गया। छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने इस मौके पर पारंपरिक मिठाइयों की जगह झालमुड़ी बांटकर लोगों के बीच अपनी खुशी जाहिर की।

    शहर में आयोजित इस खास आयोजन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल हुए। कमल सोनी खुद झालमुड़ी वितरित करते नजर आए, जिससे माहौल उत्साह और उत्सव में बदल गया। इस अनोखे जश्न ने शहर में अलग ही रंग जमा दिया और लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

    इस अवसर पर कमल सोनी ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मार्गदर्शन और सौरभ सिंह के नेतृत्व में बिलासपुर के कार्यकर्ताओं ने पिछले डेढ़ महीने से पश्चिम बंगाल चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए लगातार मेहनत की थी। उन्होंने कहा कि इस जीत के साथ कार्यकर्ताओं की मेहनत सफल हुई है।

    उन्होंने पश्चिम बंगाल की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत जनता के विश्वास, विकास और सुशासन की जीत है। साथ ही इसे देशभर में भाजपा के बढ़ते जनाधार का संकेत भी बताया।

    कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी एक-दूसरे को बधाई दी और झालमुड़ी का आनंद लेते हुए इस जीत की खुशी साझा की। इस आयोजन ने शहर में उत्सव जैसा माहौल बना दिया और राजनीतिक जश्न को एक नया रूप

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles