More

    *1008 श्रद्धालुओं को निःशुल्क अयोध्या दर्शन कराएंगे प्रवीण झा, 1 मार्च से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन*

     

    बिलासपुर…श्रीराम लला दर्शन यात्रा समिति और समाजसेवी प्रवीण झा लगातार तीसरे वर्ष 1008 श्रद्धालुओं को निःशुल्क अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर के दर्शन कराने ले जाएंगे। इसको लेकर बिलासपुर प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर मीडिया को जानकारी दी गई।

    बिलासपुर प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान श्रीराम लला दर्शन यात्रा समिति एवं समाजसेवी प्रवीण झा ने बताया कि इस वर्ष भी रामनवमी के अवसर पर 1008 भक्तों को निःशुल्क राम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या के दर्शन कराए जाएंगे।

    रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 मार्च से शुरू होगी। रजिस्ट्रेशन के लिए दो पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड अनिवार्य किया गया है। समिति की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि एक परिवार से अधिकतम दो सदस्यों को ही यात्रा में शामिल किया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को दर्शन का अवसर मिल सके।

    रजिस्ट्रेशन पुलिस ग्राउंड कैंपस में किया जाएगा। ये यात्रा अंबिकापुर मार्ग से प्रयागराज होते हुए अयोध्या पहुंचेगी।

    समिति के अनुसार अयोध्या में दर्शन के बाद उसी रात बसों के माध्यम से वापसी की व्यवस्था भी की गई है। यात्रा पूरी तरह निःशुल्क होगी। जिसमें श्रद्धालुओं के खाने एवं रुकने की व्यवस्था शामिल रहेगी

    प्रवीण झा ने कहा की हमारा उद्देश्य अधिक से अधिक श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर सकें। पिछले दो वर्षों की तरह इस वर्ष भी 1008 भक्तों को निःशुल्क दर्शन कराए जाएंगे।

     

    धार्मिक आस्था और सामाजिक सरोकार से जुड़ी इस पहल को लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अब देखना होगा कि इस बार कितने श्रद्धालु इस अवसर का लाभ उठाते हैं।

     

     

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles