
बिलासपुर….
यदुनंदन नगर तिफरा निवासी 7 वर्षीय ज़ोहेब खान ने इस साल रमजान के पहले रोजे पर रोजा रखकर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। छोटी सी उम्र में धार्मिक आस्था और अनुशासन का परिचय देते हुए ज़ोहेब ने पूरे दिन रोजा रखा और भारत में अमन और चैन के लिए दुआ मांगी।
ज़ोहेब खान, पत्रकार जिया उल्लाह खान के पुत्र हैं और वर्तमान में KG2 कक्षा में अध्ययनरत हैं। परिवार के अनुसार, ज़ोहेब ने अपनी इच्छा से रोजा रखने का संकल्प लिया और पूरे उत्साह के साथ इसे निभाया

परिजनों और स्थानीय लोगों ने ज़ोहेब के इस जज़्बे की सराहना करते हुए इसे बच्चों में संस्कार और धार्मिक मूल्यों का सकारात्मक उदाहरण बताया। रमजान के पवित्र महीने में ज़ोहेब की यह पहल समाज में भाईचारे और सद्भाव का संदेश दे रही है।
