More

    *छत्तीसगढ़ उच्चतर माध्यमिक शाला, बिलासपुर 1992–93 बैच का भव्य पुनर्मिलन समारोह सम्पन्न*

    बिलासपुर, 07 फरवरी 2026

    छत्तीसगढ़ उच्चतर माध्यमिक शाला, बिलासपुर के वर्ष 1992–93 बैच के पूर्व छात्रों का 33 वर्षों बाद प्रथम भव्य पुनर्मिलन समारोह होटल माहौल, रायपुर रोड, बिलासपुर में अत्यंत हर्षोल्लास एवं आत्मीय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर साथियों ने अपने स्कूल जीवन की मधुर स्मृतियों को फिर से जीवंत किया और कुछ घंटों के लिए बचपन की दोस्ती, शरारतों और बेफिक्र पलों को दोबारा जिया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ सायं 6:00 बजे आत्मीय स्वागत के साथ हुआ। आयोजन समिति की ओर से सभी साथियों का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक श्री जितेंद्र श्रीवास्तव द्वारा स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए पुनर्मिलन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला गया।

    इस अवसर पर अपने बीच नहीं रहे सहपाठियों —

    देव कुमार बरेठ, रितेश दुबे, लालचंद्र यादव, विवेक तांबे एवं आशीष जाधव — को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

    इसके पश्चात समूह छायाचित्र (ग्रुप फोटोग्राफी) एवं परिचय सत्र आयोजित हुआ, जिसमें सभी साथियों ने अपना नाम, शिक्षा, वर्तमान निवास, व्यवसाय, परिवार एवं स्कूल की यादगार स्मृतियाँ साझा कीं।

    समारोह में बिलासपुर शहर से बाहर से अजय मानकर छिंदवाड़ा से, आनंद मिश्रा नागपुर से , कृपा शंकर तिवारी अंबिकापुर से, आशीष जोशी रायपुर से अभिषेक मिश्रा एवं भरत चंद्रा बलौदा बाजार से ,एवं बिलासपुर से अमित राय, मनीष खरे ,संजय रोहरा,संजय वर्तक , नटवर टांक , बादल खान, शत्रुघन लाल तिवारी,अश्वनी कुमार सूर्यवंशी,अंशुमान बाजपेई ,विक्रम बाकरे ,अविनाश यादव ,फिरोज खान ,अखिलेश देवांगन, अनुपम दुबे ,धीरज पलेरिया ,अरुण कुमार शर्मा ,अमित गुप्ता ,सौरभ श्रीवास्तव , आदर्श गुप्ता ,महेश सिगरौल ,राजेश तिवारी, राजीव पाण्डेय ,विश्वास भोसले , सचिन सिंह ,संजय रोहरा , कमल अग्रवाल ,महेंद्र साहू , , सुधीर राजपाल , राकेश यादव ,आदित्य पाटनवार,अनिरूद्ध मिश्रा ,अशोक सिंह ठाकुर , निलेश रजक ,यदीप कुमार युइके , एसपाल साहू ,प्रकाश लिहोरे  कुल 43 मित्रों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मनोरंजन के तहत लकी राउंड, फन गेम्स, हास्य-मस्ती, गीत-संगीत, ग़ज़ल, नृत्य एवं ओपन स्टेज गतिविधियों का आयोजन किया गया। सभी साथियों ने आपसी स्नेह को प्रगाढ़ करते हुए उपहारों का आदान-प्रदान भी किया।

    डॉ. श्रीश मिश्रा ने अपने प्रेरक संदेश में कहा कि यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि दोस्ती, अपनापन और यादों का उत्सव है, जो जीवन भर याद रहेगा।

    समारोह के अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ पुनः मिलने का संकल्प लेते हुए सभी ने भावुक विदाई ली।

    यह पुनर्मिलन समारोह मित्रता, स्मृतियों और आपसी जुड़ाव का एक अविस्मरणीय अध्याय बन गया।

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles