
बिलासपुर/तखतपुर। तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ढनढन के उपसरपंच प्रतिनिधि एवं विधायक श्री धर्मजीत सिंह जी के करीबी समर्थक, समर्पित जमीनी कार्यकर्ता जगमोहन कौशिक (जग्गू) को पार्टी द्वारा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति की खबर सामने आते ही ग्राम ढनढन सहित आसपास के क्षेत्रों में खुशी और उत्साह का माहौल बन गया।
लंबे समय से संगठन के लिए सक्रिय रहते हुए पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने वाले जगमोहन कौशिक की यह नियुक्ति संगठनात्मक मजबूती की दिशा में अहम मानी जा रही है। कार्यकर्ताओं और युवाओं का कहना है कि उनके नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग मोर्चा और अधिक सशक्त होगा तथा समाज के हितों के लिए प्रभावी रूप से कार्य करेगा।
नियुक्ति पर ग्रामवासियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाकर खुशी जाहिर की और नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नवीन तिवारी, जतिराम साहू, सतेंद्र तिवारी (सरपंच, ग्राम ढनढन), संतोष निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में जगमोहन कौशिक को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि जगमोहन कौशिक (जग्गू) अपने अनुभव और जमीनी पकड़ के बल पर संगठन को नई ऊर्जा देंगे और पिछड़ा वर्ग समाज को एकजुट कर पार्टी को और मजबूती प्रदान करेंगे।
