
बिलासपुर।
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राहुल कश्यप को जिला महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और इसे संगठन के लिए एक सकारात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
नियुक्ति के पश्चात राहुल कश्यप ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह दायित्व वर्षों की निष्ठा, समर्पण और निरंतर परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने विशेष रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता अमर अग्रवाल का धन्यवाद किया और कहा कि उनके मार्गदर्शन एवं विश्वास के कारण ही उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने का अवसर प्राप्त हुआ।
राहुल कश्यप ने कहा कि वे पिछले कई वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में संगठन के लिए कार्य कर रहे हैं और यह पद उनकी कार्यशैली व मेहनत की पहचान है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों के हितों की रक्षा करना और उनकी समस्याओं को मजबूती से संगठन और शासन के समक्ष रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
नव नियुक्त जिला महामंत्री ने कहा कि जिले के किसानों से जुड़े हर मुद्दे पर वे पूरी संवेदनशीलता और दमदारी के साथ खड़े रहेंगे। जहां भी किसानों की आवाज बुलंद करने की आवश्यकता होगी, वे संगठन के माध्यम से उसे मजबूती प्रदान करेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि यह पद उनके लिए भले ही नया हो, लेकिन वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में रहकर वे संगठन द्वारा सौंपे गए प्रत्येक दायित्व का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता से निर्वहन करेंगे। साथ ही किसान मोर्चा को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने की दिशा में सतत प्रयास करेंगे।
