More

    *राष्ट्रीय जजों की मौजूदगी में बिलासपुर में सजेगा भव्य ऑल ब्रीड डॉग शो*

    बिलासपुर।

    डॉग लवर्स के लिए बिलासपुर एक खास पहचान बनाने जा रहा है। बिलासपुर केनाइन क्लब के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय 15वाँ वार्षिक ऑल ब्रीड डॉग शो का आयोजन 1 फरवरी 2026 को त्रिवेणी भवन परिसर, व्यापार विहार में किया जाएगा। यह भव्य आयोजन सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक चलेगा, जिसमें देश और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से चयनित एवं प्रशिक्षित डॉग्स भाग लेंगे।

    आयोजन को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर के अनुभवी जजों द्वारा विभिन्न नस्लों के डॉग्स का मूल्यांकन किया जाएगा। इस डॉग शो का उद्देश्य केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि डॉग ट्रेनिंग, नस्ल संरक्षण और जिम्मेदार पालतू पालन के प्रति जागरूकता फैलाना भी है।

    कार्यक्रम के दौरान ग्रुमिंग कंपटीशन और बेस्ट कपल डॉग कंपटीशन मुख्य आकर्षण रहेंगे, जिनमें विजेताओं को आकर्षक ट्रॉफियाँ प्रदान की जाएंगी। साथ ही महिला एवं बाल हैंडलर्स को प्रोत्साहित करने के लिए उनके लिए विशेष उपहारों की भी व्यवस्था की गई है।

    आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि स्पॉट रजिस्ट्रेशन 1000 रुपये में किया जा सकेगा। वहीं, दर्शकों के लिए प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है, जिससे आमजन भी इस आयोजन का आनंद ले सकेंगे।

    बिलासपुर केनाइन क्लब के अनुसार यह आयोजन शहर को डॉग लवर्स का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में एक अहम कदम साबित होगा। इस तरह के आयोजनों से न केवल पालतू पशु प्रेमियों को मंच मिलता है, बल्कि समाज में पशु कल्याण और संवेदनशीलता का भी संदेश जाता है।

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में निवेदिता मोइत्रा (प्रेसिडेंट), दीपक लालचंदानी (उपाध्यक्ष), शान कुमार (सचिव), विवेक यादव (कोषाध्यक्ष), सोमनाथ चटर्जी (सह कोषाध्यक्ष), सारंग दुबे (प्रवक्ता) सहित मोंटी सोनी, संतोष नायडू, संजय जोशी और आर.सी. मोइत्रा उपस्थित रहे।

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles