More

    *भारतीय मजदूर संघ के कार्यालय में फहराया गया तिरंगा*

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी एस ई सी एल के इंदिरा विहार कालोनी में स्थित भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन बिलासपुर के कार्यालय प्रांगण में प्रातः आठ बजे गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया गया, जिसमें भारतीय मजदूर संघ (छ.ग.) प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष एवं मुख्यालय शाखा प्रमुख श्री शंखध्वनि सिंह बनाफर ने झंडोत्तोलन किया तथा उपस्थित जनों से पंच संकल्प की याद दिलाते हुए नागरिक कर्तव्य,सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी का आग्रह के साथ परिवार व्यवस्था को सुदृढ़ करने का आह्वान किया।इस अवसर पर संगठन के शाखा अध्यक्ष गौरव सिंह परिहार, सचिव शंखध्वनि सिंह बनाफर, कार्यकारी अध्यक्ष अजय सिंह, उपाध्यक्ष अजयदास गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुनील राठौर, बालाराम, महिला प्रतिनिधियों में कविता घोष, रेहाना खान विनीता मसीह , भारती सिन्हा,सीमा बिन्नी, मृदुला राम, कविता राव,तारा बाई ,रजनी, महिला कल्याण समाज की सचिव माधुरी तिवारी,सुप्रभा आचार्य,पुष्पा पटेल, सरिता चौहान,सरोज वस्त्रकार, संतोषी मेहता,बरातू,असंसहित क्षेत्र से चंद्रप्रकाश दूबे,छतलाल यादव, बंशीलाल साहू, विशाल लोधी सहित बड़ी संख्या में कालोनीवासियों, और अपने हाथों में तिरंगा झंडा लिए बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री गौरव सिंह, सफल संचालन श्री अजय सिंह और अंत में वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अजयदास गुप्ता ने आभार प्रदर्शन किया।

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles