More

    *तारिक शारिक इलेवन की टीम फाइनल में सद्भावना मैच में पुलिस इलेवन ने प्रेस इलेवन को हराया….फाइनल मैच में मिस वर्ल्ड मनुषी छिल्लर करेंगी शिरकत*

    स्व.उषा देवी भंडारी जी की स्मृति में आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता सरकंडा स्थित खेल परिसर मैदान चल रही है…

    प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच योद्धा इलेवन और तारिक शारिक इलेवन के बीच खेला गया। योद्धा इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी योद्धा इलेवन की टीम 76 रन बनाकर आल आउट हो गई।

    योद्धा इलेवन की ओर से बल्लेबाज शीलू ने सार्वाधिक 34 रन बनाएं। तारिक शारिक की ओर से गेंदबाज अंश और आनंद ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए 3- 3विकेट अर्जित किए।

    दूसरी पारी में 77 रनों का पीछा करने उतरी तारिक शारिक इलेवन ने 5 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।इस प्रकार तारिक शारिक इलेवन की टीम ने 5 विकेट से यह मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। केजीएफ इलेवन की ओर से सलामी बल्लेबाज निक्की ने सर्वाधिक 17 रन बनाए।कामाक्षी इलेवन की ओर से कप्तान दिलीप बिंझवा ने 4 विकेट अर्जित किए।उनके शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।इस मैच में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री गुरु खुशवंत साहब रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ल ने की भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टीकरिया विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस संपन्न कराया।

     

    अतिथियों का भव्य स्वागत

    सेमीफाइनल मुकाबले में पधारे सभी अतिथियों का ढोल ताशों,आकर्षक लाइटिंग एवं भव्य आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया गया।

     

    आत्मविश्वास और हौंसला रखें मंजिल अवश्य मिलेगी – गुरु खुशवंत

     

    प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे गुरु खुशवंत साहब ने अपने उद्बोधन में कहा कि दुनिया का सबसे प्यारा रिश्ता होता है मां और बेटे का रिश्ता और ऐसी मां कितनी सौभाग्यशाली होंगी जिनकी स्मृति को अक्षुण्य बनाए रखने के लिए उनके सुपुत्र द्वारा इतना बड़ा आयोजन कराया जाता है।इतनी सुविधाओं के साथ इस स्तर का इतना बड़ा आयोजन करना वास्तव में प्रशंसनीय है मैं आयोजन समिति के प्रमुख ईशान भंडारी एवं उनकी पूरी टीम को इसके लिए बहुत बहुत बधाई देता हूं साथ ही था कामना करता हूं की आने वाले समय में यह आयोजन पूरे देश का सबसे बड़ा आयोजन बनें।

    दोनो ही टीम के खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने ने आगे कहा की दोनो ही टीमें अभी तक शानदार खेल रहीं है हार जीत तो खेल का हिस्सा है पर दोनो ही टीमों के खिलाड़ियों ने दर्शकों का दिल जीता है परिणाम चाहें जो भी हों आप हौसला रखिए स्वयं पर आत्मविश्वास रखिए आपको मंजिल अवश्य मिलेगी।

     

    आज का दूसरा मैच सद्भावना मैच के रूप में प्रेस इलेवन और पुलिस इलेवन के मध्य खेला गया इस मैच में नईदुनिया के संपादक सुनील गुप्ता अतिथि के रूप में शामिल हुए।

    पुलिस इलेवन इस मुकाबले में 14 रनों से विजयी रही।पुलिस इलेवन के खिलाड़ी इमरान को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

    आयोजन समिति के प्रमुख ईशान भंडारी ने बताया कि प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में छत्तीसगढ़ सरकार के उप मुख्यमंत्री अरुण साव,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और 2017 की मिस वर्ल्ड विजेता,बॉलीवुड अभिनेत्री मानुषी छिल्लर शिरकत करेंगे।

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles