More

    *दुर्ग में होगा वंदे मातरम गीत का सामूहिक गायन :: भाजपा नेताओं ने लिया तैयारियों का जायजा* 

    *दुर्ग में होगा वंदे मातरम गीत का सामूहिक गायन :: भाजपा नेताओं ने लिया तैयारियों का जायजा* 

    छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध लोक कलाकार आरु साहू की देशभक्ति पूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ होगा आयोजन 

    दुर्ग। वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर दुर्ग में इसके सामूहिक गायन का आयोजन 7 नवंबर शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे पुराना बस स्टैंड में रखा गया है, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। कार्यक्रम के जिला संयोजक एवं प्रदेश भाजपा मंत्री जितेन्द्र वर्मा ने कार्यक्रम की तैयारी से जुड़े तमाम पहलुओं पर कार्यकर्ताओं को व्यापक दिशा निर्देश दिया और कार्यक्रम स्थल का अवलोकन भी किया। 

     

    भाजपा प्रदेश मंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि इस आयोजन में समस्त नागरिकों को सामूहिक गायन के लिए आमंत्रित किया गया है, विशेषकर विद्यार्थियों, किसानों, अधिवक्ताओं, चिकित्सकों, विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों और सभी समाजों एवं वर्गों लोगों की उपस्थिति प्रमुख रुप से रहेगी। उन्होंने कहा कि यह गीत भारत माता की स्तुति में लिखा है, जिसमें देश को माँ (मातरम्) के रूप में चित्रित किया गया है। वंदे मातरम गीत की महिमा और गरिमा से भारत की नई पीढ़ी को अवगत कराना, इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है। आगे संविधान दिवस 26 नवंबर तक मंडल स्तर तक लगातार कई आयोजन होंगे। 

     

    कार्यक्रम की सह संयोजक महापौर श्रीमती अलका बाघमार और विनोद अरोरा ने बताया कि प्रदेश भाजपा नेतृत्व की ओर से मुख्य वक्ता कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम और मुख्य अतिथि प्रदेश सह संयोजक व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमति रंजना साहू रहेंगे। आयोजन में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सुश्री सरोज पाण्डेय, कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव जी, सांसद विजय बघेल, अजा क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, ग्रामीण विकास एवं ओबीसी विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चन्द्राकर, विधायक रिकेश सेन, विधायक ईश्वर साहू, छ.ग. खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष राकेश पाण्डेय, छ.ग. तेलघानी विकास बोर्ड अध्यक्ष जितेन्द्र साहू, दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन रहेंगे।

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles