सिविल लाइन पुलिस की सख्त कार्रवाई – पांच असामाजिक तत्वों पर की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

बिलासपुर।
थाना सिविल लाइन पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने असामाजिक और बदमाश प्रवृत्ति के पांच व्यक्तियों के खिलाफ बी.एन.एस.एस. की धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की है।
आज 05 अक्टूबर 2025 को की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने उन व्यक्तियों को चिन्हित किया जो क्षेत्र में अशांति फैला रहे थे और विवाद उत्पन्न कर रहे थे।
प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के आरोपी —
- साहिद खान, पिता जोहर खान, उम्र 21 वर्ष, निवासी मरीमाई मंदिर तालापारा, थाना सिविल लाइन
- कलीम खान, पिता हसन खान, उम्र 38 वर्ष, निवासी तालापारा भारत चौक, थाना सिविल लाइन
- नावेद अली उर्फ सुलतान, पिता फरीद अली, उम्र 22 वर्ष, निवासी जरहाभाठा मंदिर चौक, थाना सिविल लाइन
- देव सिदार उर्फ बोददा, पिता राज सिदार, उम्र 21 वर्ष, निवासी मिनीबस्ती जरहाभाठा, थाना सिविल लाइन
- जीवन कुमार डहरिया, पिता सुखदास, उम्र 40 वर्ष, निवासी भूकंप अटल आवास, थाना सरकंडा
सिविल लाइन पुलिस लगातार ऐसे असामाजिक तत्वों पर नजर रख रही है ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहे। पुलिस ने साफ कहा है कि भविष्य में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अपराध की कोशिश करने वालों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सिविल लाइन पुलिस की यह सख्त पहल शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रति उसकी सतर्कता और प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
