More

    *बेहतर पुलिसिंग का बिलासपुर मॉडल — डीजीपी की समीक्षा बैठक में जिले की पुलिस व्यवस्था को सराहना*

    बेहतर पुलिसिंग का बिलासपुर मॉडल — डीजीपी की समीक्षा बैठक में जिले की पुलिस व्यवस्था को सराहना

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने बिलासपुर जिले में कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में बिलासपुर पुलिस द्वारा की जा रही उल्लेखनीय कार्यों की खुलकर सराहना की गई।

     

    बैठक में बिलासपुर पुलिस की ओर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने जिले की कानून व्यवस्था, अपराधों की रोकथाम, डिटेक्शन, विजिबल पुलिसिंग, बीट सिस्टम और सामुदायिक पुलिसिंग जैसे क्षेत्रों में हो रहे कार्यों का विस्तृत प्रजेंटेशन दिया। एसपी द्वारा प्रस्तुत योजनाओं और उपलब्धियों ने स्पष्ट कर दिया कि बिलासपुर पुलिस पूरी दक्षता, तकनीकी समझ और मानवीय संवेदनाओं के साथ कार्य कर रही है।

     

    इस उच्चस्तरीय बैठक में जिले के सकरी बटालियन, रेडियो कार्यालय, हाईकोर्ट व एयरपोर्ट सुरक्षा, विशेष शाखा, अभियोजन कार्यालय और रेंज एमटी शाखा की समीक्षा की गई।

     

    बैठक में बिलासपुर रेंज के आईजी डॉ. संजीव शुक्ला, 2nd बटालियन के कमांडेंट मनोज खिलाड़ी, विशेष शाखा की दीपमाला कश्यप, रेडियो एसपी पूजा कुमार सहित जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी मौजूद रहे।

     

    बिलासपुर पुलिस के कार्यों पर डीजीपी की विशेष सराहना — दिए कई निर्देश:

     

    ‘चेतना’ और ‘अभियान’ जैसे सामुदायिक पुलिसिंग प्रोग्रामों को संस्थागत रूप देने की दिशा में सराहनीय पहल।

     

    फिंगरप्रिंट NAFIS तकनीक का कुशल उपयोग और अफसरों को नियमित प्रशिक्षण दिलाने पर विशेष ध्यान।

     

    बीट सिस्टम को और सशक्त कर आम जनता से सीधा संवाद स्थापित करने की कार्यप्रणाली की तारीफ।

     

    ई-साक्ष्य, ई-समन और CCTNS जैसे डिजिटल माध्यमों को विवेचना में प्राथमिकता देने की दिशा में उत्कृष्ट प्रयास।

     

     

    डीजीपी ने जिले में थाना प्रभारी और पर्यवेक्षण अधिकारियों को घटनास्थल पर शीघ्र पहुँचने, लंबित मामलों की सतत मॉनिटरिंग और आम नागरिकों की हर शिकायत को गंभीरता से लेने के लिए व्यवस्थित तंत्र बनाने के निर्देश दिए।

     

    बिलासपुर पुलिस की प्रभावी कार्यशैली बन रही पूरे राज्य के लिए उदाहरण

     

    बिलासपुर पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण, जनता से जुड़ाव और तकनीकी पुलिसिंग के बेहतरीन उदाहरण पेश किए जा रहे हैं। विशेष रूप से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के नेतृत्व में जिले की पुलिस टीम जिस समर्पण और योजनाबद्धता के साथ कार्य कर रही है, वह पूरे राज्य के लिए प्रेरणा है।

     

    पुलिस विभाग की इस बैठक में यह स्पष्ट हुआ कि बिलासपुर पुलिस की प्रोफेशनल एप्रोच, आधुनिक तकनीक का प्रयोग, और जनहितकारी सोच ही वह मूल आधार हैं जो जिले की कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए हुए हैं।

     

     

     

     

     

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles