BCTC बिलासपुर में हुआ बेल्ट प्रमोशन परीक्षा एवं पुरस्कार वितरण समारोह, 15 छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

बिलासपुर।
दिनांक 06 अगस्त 2025 को Bilaspur Co Taekwondo Club (BCTC) द्वारा साईं आनंदम, गीता कॉम्प्लेक्स के सामने, उसलापुर, बिलासपुर में कलर बेल्ट प्रमोशनल परीक्षा एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्लब के 15 छात्रों ने किकिंग, पंचिंग, फाइटिंग एवं पूम्से में शानदार प्रदर्शन करते हुए परीक्षा दी और सभी विद्यार्थियों ने अच्छे अंकों के साथ प्रमोशन प्राप्त किया।

इस खास मौके पर वार्ड पार्षद श्रीमती किरण राजेन्द्र टंडन, क्लब संरक्षक श्री तिवारी, क्लब के संस्थापक एवं प्रमुख कोच आर्यन सर, ईशानी पांडे जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने बच्चों के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।
बेल्ट प्रमोशन प्राप्त करने वाले छात्र इस प्रकार हैं:
🔰 येलो बेल्ट – साई दर्श, यनया जोशी, अवंतिका शर्मा
🟢 ग्रीन बेल्ट – हुयान जोशी, प्रज्ञा जोशी, प्रिंस परिहार, भाग्यश्री परिहार, नित्या श्रीवास, लव तिवारी, कोविड साहू, मयंक टंडन
🔵 ब्लू बेल्ट – ईशानी पांडे, आरव श्रीवास्तव
🔴 रेड बेल्ट – हेताक्ष लहरे, पनीत ढोबले
कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि BCTC क्लब लगातार राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को तैयार कर रहा है। क्लब के प्रशिक्षकों आर्यन सर और इशानी पांडेय के नेतृत्व में यह संस्था ताइक्वांडो प्रशिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही है।
खास बात यह रही कि क्लब विगत कई वर्षों से बच्चों को नि:शुल्क प्रशिक्षण देकर समाजसेवा की अनूठी मिसाल पेश कर रहा है।
समारोह के अंत में सभी अभिभावकों एवं अतिथियों ने छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संपर्क 👇
📍 BCTC Bilaspur
📌 साईं आनंदम, गीता कॉम्प्लेक्स के सामने, उसलापुर, बिलासपुर (छ.ग.)
📞 संपर्क: +91 9201037424
