More

    *बिलासपुर रेलवे की अभिनव सौगात — स्टेशन पर ही मिल रही है ‘एक क्लिक’ में स्वास्थ्य जांच की सुविधा*!

    🚉 बिलासपुर रेलवे की अभिनव सौगात — स्टेशन पर ही मिल रही है ‘एक क्लिक’ में स्वास्थ्य जांच की सुविधा!

    हेल्थ कियोस्क से यात्रियों को मिल रही डिजिटल तकनीक से सुसज्जित, भरोसेमंद और किफायती मेडिकल सेवा

    बिलासपुर, 30 जुलाई 2025

     

    बिलासपुर रेल मंडल ने यात्रियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक अभिनव और सराहनीय पहल की है। बिलासपुर रेलवे स्टेशन परिसर में हेल्थ कियोस्क की स्थापना की गई है, जो यात्रियों को आधुनिक तकनीक से लैस त्वरित व किफायती चिकित्सीय सेवाएं उपलब्ध करवा रही है।

     

    इस हेल्थ कियोस्क में ब्लड प्रेशर, शुगर, ईसीजी, हेमोग्लोबिन, हार्ट रेट, दृष्टि जांच, कलर ब्लाइंडनेस, कान की जांच सहित 64 प्रकार की स्वास्थ्य जांचें की जा सकती हैं। इसकी सबसे खास बात यह है कि रिपोर्ट तत्काल डिजिटल रूप में उपलब्ध करवाई जाती है।

     

    यहाँ मिलने वाले जांच पैकेज यात्रियों के बजट और जरूरत को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए हैं —

    🔹 ₹99 में 31 प्रकार की जांच

    🔹 ₹129 में मातृत्व देखभाल पैकेज

    🔹 ₹139 में बच्चों की हेल्थ चेकअप

    🔹 ₹349 में डायबिटीज केयर पैकेज

    🔹 ₹399 में वरिष्ठ नागरिक वेलनेस पैकेज

    🔹 ₹749 में संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण पैकेज

     

    रेल कोच रेस्टोरेंट के सामने, प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के बगल में स्थित यह कियोस्क प्रतिदिन सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहता है।

     

    वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि यह सुविधा यात्रियों के लिए स्वास्थ्य जांच को न केवल सुलभ बना रही है, बल्कि रेलवे के प्रति उनका विश्वास भी बढ़ा रही है। हेल्थ कियोस्क से यात्रियों को समय की बचत के साथ यात्रा के दौरान स्वास्थ्य की निगरानी रखने में भी मदद मिल रही है।

     

    यह पहल रेलवे की सामाजिक जिम्मेदारी के साथ-साथ यात्रियों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण को दर्शाती है — जो बिलासपुर मंडल को यात्रियों की सुविधा में अग्रणी बनाती है।

     

     

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles