बिलासपुर पुलिस का प्रहार: हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
थाना सिविल लाइन पुलिस की त्वरित कार्रवाई
बिलासपुर, 08 जुलाई 2025 — थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मिनीबस्ती जरहाभाठा में धारदार हथियार लहराकर लोगों को डरा रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से खतरनाक हथियार जब्त किए गए हैं।
गिरफ्तार आरोपी:
🔸 विकास टंडन उर्फ विक्की, उम्र 18 वर्ष 6 माह, निवासी मिनीबस्ती जरहाभाठा
🔸 साहिल बघेल उर्फ लुटु, उम्र 18 वर्ष 6 माह, निवासी जैतखाम के पास, मिनीबस्ती जरहाभाठा
बरामद हथियार:
🔹 एक लोहे का धारदार चाकू
🔹 एक लोहे की धारदार भुजाली
घटना का विवरण:
8 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली कि दो युवक हथियार लहराकर मोहल्ले में लोगों को डरा रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन की पेट्रोलिंग टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार किया।
दोनों आरोपियों के खिलाफ आम्र्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत अपराध क्रमांक 781/2025 और 782/2025 दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रही और लोगों ने राहत की सांस ली।
थाना सिविल लाइन की सक्रियता अपराध नियंत्रण की दिशा में एक प्रभावी कदम साबित हुई है।
