More

    *बिलासपुर पुलिस की अभिनव पहल: सकरी पुलिस ने ग्राम परसदा में चलाया ‘सियान चेतना अभियान’, बुजुर्गों को मिली संवेदना और सहारा*

    बिलासपुर पुलिस की अभिनव पहल: सकरी पुलिस ने ग्राम परसदा में चलाया ‘सियान चेतना अभियान’, बुजुर्गों को मिली संवेदना और सहारा

    बिलासपुर।

    बुजुर्गों की समस्याओं को प्राथमिकता देने और उन्हें सामाजिक सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की दिशा में बिलासपुर पुलिस द्वारा एक प्रशंसनीय पहल की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनीश सिंह के निर्देश पर जिले के सभी थानों में “सियान चेतना अभियान” चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण अंचलों के वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं को सुनना, समाधान देना और उन्हें शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना है।

     

    इसी क्रम में थाना सकरी द्वारा ग्राम परसदा में यह अभियान चलाया गया। आयोजन में ग्राम के कई वरिष्ठ नागरिकों ने सहभागिता की। पुलिस अधिकारियों ने न केवल उनकी समस्याएं सुनीं, बल्कि शासन की पेंशन योजना, स्वास्थ्य सेवाएं, सुरक्षा उपायों और बुजुर्गों के लिए चल रही अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी।

     

    कार्यक्रम में बुजुर्गों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं का स्थल पर ही निराकरण करने का प्रयास किया गया। पुलिस का यह संवेदनशील व मानवीय रुख ग्रामीणों को बेहद सकारात्मक और भरोसेमंद लगा।

     

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनीश सिंह की दूरदर्शिता और जनसरोकारों के प्रति उनकी सजगता से संचालित यह अभियान न सिर्फ कानून-व्यवस्था तक सीमित है, बल्कि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने की नीति को दर्शाता है। बिलासपुर पुलिस का यह मानवीय प्रयास क्षेत्र में एक नई मिसाल बन रहा है।

     

    ग्राम परसदा के नागरिकों ने इस पहल के लिए बिलासपुर पुलिस और विशेष रूप से थाना सकरी की सराहना की और आभार प्रकट किया.

     

     

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles

    बिलासपुर पुलिस की अभिनव पहल: सकरी पुलिस ने ग्राम परसदा में चलाया 'सियान चेतना अभियान', बुजुर्गों को मिली संवेदना और सहारा बिलासपुर। बुजुर्गों की समस्याओं को प्राथमिकता देने और उन्हें सामाजिक सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की दिशा में बिलासपुर पुलिस द्वारा एक प्रशंसनीय पहल की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनीश सिंह के निर्देश पर जिले के सभी थानों में "सियान चेतना अभियान" चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण अंचलों के वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं को सुनना, समाधान देना और उन्हें शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना है।   इसी क्रम में थाना सकरी द्वारा ग्राम परसदा में यह अभियान चलाया गया। आयोजन में ग्राम के कई वरिष्ठ नागरिकों ने सहभागिता की। पुलिस अधिकारियों ने न केवल उनकी समस्याएं सुनीं, बल्कि शासन की पेंशन योजना, स्वास्थ्य सेवाएं, सुरक्षा उपायों और बुजुर्गों के लिए चल रही अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी।   कार्यक्रम में बुजुर्गों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं का स्थल पर ही निराकरण करने का प्रयास किया गया। पुलिस का यह संवेदनशील व मानवीय रुख ग्रामीणों को बेहद सकारात्मक और भरोसेमंद लगा।   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनीश सिंह की दूरदर्शिता और जनसरोकारों के प्रति उनकी सजगता से संचालित यह अभियान न सिर्फ कानून-व्यवस्था तक सीमित है, बल्कि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने की नीति को दर्शाता है। बिलासपुर पुलिस का यह मानवीय प्रयास क्षेत्र में एक नई मिसाल बन रहा है।   ग्राम परसदा के नागरिकों ने इस पहल के लिए बिलासपुर पुलिस और विशेष रूप से थाना सकरी की सराहना की और आभार प्रकट किया.