More

    *संजीवनी नर्सिंग एंड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट का भव्य दीक्षांत समारोह संपन्न — सेवा, शिक्षा और संस्कार का अद्भुत संगम*

    7.6.2025

    सजीवनी नर्सिंग एंड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट का भव्य दीक्षांत समारोह संपन्न — सेवा, शिक्षा और संस्कार का अद्भुत संगम

    बिलासपुर।

    शहर के प्रतिष्ठित संजीवनी नर्सिंग एंड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित दीक्षांत समारोह का आयोजन गरिमामयी वातावरण में एक निजी होटल में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू तथा छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री विशेष रूप से उपस्थित रहे।

     

    संस्था के संस्थापक राकेश तिवारी एवं ऋषि केसरी के कुशल नेतृत्व में आयोजित यह कार्यक्रम केवल डिग्री वितरण का मंच नहीं रहा, बल्कि छात्रों के जीवन में एक प्रेरक क्षण बन गया। समारोह की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और वंदना के साथ हुई, जिसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी अतिथियों का मन मोह लिया।

    इस अवसर पर पास आउट होने वाले छात्र-छात्राओं को डिग्री एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अपने उद्बोधन में मंत्रीगणों ने संस्था की शिक्षा गुणवत्ता, अनुशासन और छात्रों के समग्र विकास हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि संजीवनी संस्थान चिकित्सा क्षेत्र में न केवल उत्कृष्ट नर्सिंग पेशेवर तैयार कर रहा है, बल्कि सेवा और नैतिक मूल्यों की भी शिक्षा दे रहा है।

     

    संस्थान ने न केवल क्षेत्रीय स्तर पर, बल्कि राज्य भर में अपनी पहचान एक गुणवत्तापूर्ण और समर्पित नर्सिंग शिक्षा केंद्र के रूप में स्थापित की है।

     

    कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षकगण, विद्यार्थी और गणमान्य नागरिक शामिल हुए और इस गौरवशाली आयोजन के साक्षी बने।

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles