बिलासपुर, 8 अप्रैल 2025:
सेंट ज़ेवियर्स हाई स्कूल, व्यापार विहार, बिलासपुर में 7 और 8 अप्रैल को “अंतरिक्ष और संचार की दुनिया” विषय पर दो दिवसीय सेमिनार एवं हैंड्स-ऑन गतिविधियों का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्कूल द्वारा Ozone Centre for Adventure Sports & Personality Development के सहयोग से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्री बी. ए. सुब्रमणि, सेवानिवृत्त स्पेस एनवायरनमेंट सिमुलेशन इंजीनियर (यू. आर. राव सैटेलाइट सेंटर, बेंगलुरु) द्वारा किया गया, जिन्होंने छात्रों को स्पेस कम्युनिकेशन और हैम रेडियो के क्षेत्र में वास्तविक अनुभव प्रदान किए।

सेमिनार के दौरान छात्रों ने, रियल टाइम सैटेलाइट ट्रैकिंग, सिग्नल रिसीविंग और डिकोडिंग, अमैच्योर रेडियो और ओपन-सोर्स सैटेलाइट्स से डेटा प्राप्त करने
जैसी अत्यंत रोचक तकनीकों में भाग लिया।
आज सुबह 10:40 बजे, स्कूल के मैदान में सैटेलाइट NOAA को ट्रैक और डिकोड किया गया। छात्रों ने NOAA से प्राप्त 10:14 बजे के मौसम रिपोर्ट को सफलतापूर्वक डिकोड किया और सैटेलाइट द्वारा भेजी गई तस्वीर को भी प्राप्त किया। यह छात्रों के लिए एक अद्भुत अनुभवात्मक शिक्षण रहा, जिसमें उन्होंने न केवल सिद्धांत बल्कि उसकी व्यावहारिक जानकारी भी प्राप्त की।
इस अवसर पर स्कूल की डायरेक्टर सुश्री लेखाश्री पार्टनक, सुश्री दिव्याश्री पटनायक, मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं प्रिंसिपल डॉ. बी. बी. महाता, उप-प्राचार्य श्रीमती रंजन बहादुर, एवं प्रधानाध्यापिका श्रीमती ए. लालिता भी उपस्थित रहीं। सभी ने श्री सुब्रमणि का स्वागत करते हुए इस महत्वपूर्ण ज्ञानवर्धक कार्यक्रम की सराहना की।
छात्रों ने इस अनूठे अनुभव को साझा करते हुए अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने की इच्छा जताई और वैज्ञानिक सोच को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की प्रेरणा पाई
