बिलासपुर… Cgatoznews….सेंट जेवियर हाई स्कूल सरकंडा में दिनांक 30-3-25 25 को ग्रेजुएशन डे एवं ग्रीष्मकालीन शिविर (समर कैंप) का समापन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री ए सामंत राय ने सरस्वती पूजन करके किया। ग्रेजुएशन डे के अवसर पर छात्रों को विधिवत गाउन और कैप पहनाकर प्रमाण पत्र डिग्री के रूप में दिया गया। इस अवसर पर मोंटेसरी के छात्रों द्वारा मनमोहक नृत्य व संगीत की प्रस्तुति दी गई। बच्चों ने समर कैंप के दौरान सीखे गए विभिन्न कौशलों का भी प्रदर्शन किया। इस समर कैंप में नृत्य, संगीत, कला ,शिल्प, तैराकी , कराटे,घुड़सवारी , स्केटिंग एवं खेलकूद
जैसी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री ए सामंत राय ने बच्चों की मेहनत, लगन वह रचनात्मकता की सराहना की ,एवं उन्होंने बताया कि बच्चों के प्राथमिक स्तर में प्रवेश लेने पर उन में नवीन श्रेष्ठ व रचनात्मक विचारों का उद्भव होता है। इस अफसर पर शाला की प्राचार्य सुश्री शाइस्ता बेगम ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए गर्व और खुशी का दिन है हमारे नन्हे मुन्ने बच्चे अपने शुरुआती शैक्षिक सफर को पूरा करके आगे बढ़ रहे हैं, यह सिर्फ ग्रेजुएशन डे नहीं बल्कि उनके उज्जवल भविष्य की और पहला कदम भी है। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों को भी हार्दिक धन्यवाद दिया ।
