More

    *सेंट जेवियर्स हाई स्कूल में 76 वाँ गणतंत्र दिवस मनाया गया*

    बिलासपुर…सेंट जेवियर्स हाई स्कूल व्यापार विहार मे गणतंत्र दिवस का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।ध्वजारोहण के लिए मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त सुबेदार मुकेश सिंह चंदेल उपस्थित हुए। उन्होंने अपने संबोधन में छात्रों की सराहना कर उन्हें प्रोत्साहित किया ।उनका उत्साहवर्धन करते हुए देश की सीमा पर हुए अपने अनुभव को साझा किया । छात्रों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत -नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। नन्हें-मुन्ने छात्रों ने देश की स्वतंत्रा सेनानियों का वेश धारण कर एक बार पुनःउनकी याद दिला दी।कक्षा आठवीं की छात्रा अर्पिता दत्ता (अंतर्राष्ट्रीय योगा चैंपियन) ने अपने प्रदर्शन से उपस्थित दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया।कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का ह्रदय से आभार व्यक्त किया।इस गरिमामय अवसर पर शाला के मुख्य शिक्षा अधिकारी और प्राचार्य बी .बी.महाता , उप प्राचार्या रंजना बहादुर व प्रधान पाठिका ए. ललिता व शिक्षकगण , छात्र-छात्राएं उपस्तिथि रहे

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles