बिलासपुर… Cgatoznews..जीवन में स्वास्थ्य की जांच समय-समय पर करनी चाहिए जिससे उन्हें वास्तविक बीमारी का पता चलता है और समय रहते उसका इलाज संभव हो सकता है यही वजह है कि निरंतर अंतराल में शासन के द्वारा विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर जहां लोगों को चिकित्सा परामर्श दिया जाता है तो वहीं जांच के माध्यम से उन्हें दवाएं और उचित इलाज के लिए जानकारी दी जाती है इसी कड़ी में रविवार को चिंगराजपारा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया इस मौके पर विभिन्न जांच केंद्र में पहुंचे बड़ी संख्या में लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करते हुए आवश्यक परामर्श लिए आंख कान सिकल सेल दंत रोग सहित अन्य जांच कर कर लोगों ने जहां अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया तो वहीं डॉक्टरों की सलाह
पर आवश्यक चिकित्सा भी पी पिछले कुछ वर्षों से लगातार इस तरह से शिविर के माध्यम से लोगों को चिकित्सा से सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है स्वामी आत्मानंद छात्र माध्यमिक शाला के प्रांगण में शोभा टाह फाउंडेशन के माध्यम से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें डॉक्टर के साथ-साथ प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्र के लोगों ने भी अपनी सहभागिता दर्शाई।
