बिलासपुर.. Cgatoznews….नए शिक्षा सत्र में प्रदेश भर में धूम धाम से शाला प्रवेशोत्सव मनाया जा रहा है इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक 5 नगर निगम बिलासपुर अन्तर्गत भगत सिंह आजाद नगर तिफरा स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में नव प्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर एवं निःशुल्क पुस्तक व गणवेश प्रदान कर धूम
धाम से शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वार्ड पार्षद गायत्री लक्ष्मीनाथ साहू ने बच्चों एवं पालकों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा की बच्चों के बेहतर भविष्य निर्माण हेतु शिक्षा ही एकमात्र हथियार है इसलिए माताएँ बच्चों के प्राथमिक गुरु होने का धर्म निभाएँ और घरों में शिक्षा हेतु अनुकूल वातावरण तैयार करें इस अवसर पर मुख्य अतिथि पार्षद गायत्री लक्ष्मीनाथ साहू, अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू विशिष्ठ अतिथि शाला
विकास समिति के अध्यक्ष संत सर्वे, प्रधान पाठक श्री रघुसिंग ठाकुर, प्रभारी डॉ विजयलक्ष्मी पाठक, श्रीमती मीना राय. सुश्री अनीता गेड़ाम, प्रीति सिंह. चंद्रकांत जायसवाल, संतोष निर्मलकर, रमेश अनंत, रमजान खान सहित नव प्रवेशी बच्चे एवं अभिभावक गण उपस्थित रहे !
Trending Now
