बिलासपुर. Cgatoznews…छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज ने जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह विकासखंड अंतर्गत स्थित ग्राम अफरीदी के महात्मा गांधी औद्योगिक पार्क प्राकृतिक पेंट निर्माण केंद्र का अवलोकन किया। यहां विश्व महिला स्व सहायता समूह
की माताओं ने उन्हें बताया कि गोबर से उन्होंने 5487 लीटर प्राकृतिक पेंट का निर्माण किया है जिसमें से लगभग 2500 लीटर पेंट का उन्होंने विक्रय भी कर लिया
है, उन्हें अच्छी खासी आर्थिक आय प्राप्त हो रही है। राजेश्री महन्त जी महाराज ने उन्हें सरकार की योजनाओं के संदर्भ में पूछा तब महिला स्व सहायता समूह की
माताओं ने बताया कि सरकार की योजनाएं जनहित में बड़ा ही लाभदायक है इससे उन्हें स्वरोजगार के साथ आर्थिक लाभ भी प्राप्त हो रहा है।
Trending Now
