बिलासपुर.. Cgatoznews…छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज ने जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड अंतर्गत स्थित ग्राम डोंगाकोहरौद में श्री कामधेनू गौशाला के सेड निर्माण का लोकार्पण किया, गौ माता की पूजा अर्चना की उन्हें गुड़ और केला खिला कर तिलक लगाया,इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। अध्यक्ष गौ सेवा आयोग ने कहा कि हम सबके यहां से चले जाने के पश्चात गौ माता इस सुंदर नवनिर्मित भवन में विश्राम करेंगी और चारा पानी प्राप्त कर हम सभी को आशीर्वाद प्रदान करेंगीं जिससे छत्तीसगढ़ सहित पूरे राष्ट्र में खुशहाली आएगा ।
Trending Now
