बिलासपुर –cgatoznews....सेंट जेवियर स्कूल सरकंडा में गणतंत्र दिवस एवं बसंत पंचमी उल्लास पूर्वक मनाया गया जिसमें शाला के छात्र-छात्राओं ने स्वतंत्रता सेनानी का रूप लेकर फैशन शो में अपनी भूमिका निभाई इस कार्यक्रम मे हरप्रीत सिंह अहलूवालिया डिप्टी एडवोकेट जनरल छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट, डॉक्टर एमपी सामल सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट अपोलो हॉस्पिटल, मिस नेहा मोदी एनआईटी ,नमन मोदी मुस्तफा सर (C.A) उपस्थित रहे
डॉक्टर सामल ने कहा कि आज का युवा वर्ग ही देश का भविष्य है इसलिए आज के युवाओं में अपने देश को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी का जज्बा जरूरी है। कार्यक्रम के अंत में शाला के प्राचार्य श्री हुजैफा दाहोदवाला ने सभी का आभार व्यक्त किया एवं छात्रों को मिठाई का वितरण किया गया ।
