More

    *मेहनत और जज्बे ने सविता को पहुंचाया इंडियन आइडल के शो में…पोहा वाली आंटी को सरकंडा सहित शहर और अब देश के लोग भी जानने लगे* 

    बिलासपुर / cgatoznews…सीपत चौक सरकंडा में रहने वाली सविता गुप्ता की हिम्मत और उसके जज्बे को देखते हुए सोनी टीवी चैनल के लोकप्रिय इंडियन आईडल शो में अतिथि के रूप में बुलाकर उसके संघर्ष भरी कहानी से देशवासियों को प्रेरणा देने का काम किया गया है। 15 दिसंबर को उनके शो का प्रसारण किया गया, जिसमें उन्होंने अपने संघर्ष भरी दास्तान से देशवासियों को अवगत कराया।

    मुंबई से वापस लौट कर बिलासपुर प्रेस क्लब पहुंची सविता गुप्ता उनकी बेटी तपस्या गुप्ता और सहयोगी अंशु सिंह ने बताया कि किस तरह से उनकी मेहनत को देशवासियों के समक्ष इंडियन आइडल ने बतौर एक प्रेरणा स्रोत के रूप में सामने रखा है।सविता ने बताया कि पति के देहांत के बाद बच्चों को पालना,पढ़ाना लिखाना उसके समक्ष एक बहुत बड़ी चुनौती थी, जिसका किसी तरह से उसने सामना किया और आज पोहा चाय और टिफिन का काम करके उसने अपने मजबूत इरादे और जज्बे को लोगों के सामने रखा है। हर दिन सुबह ढाई बजे जग कर लोगों के लिए पोहा और चाय बनाकर सेवा देने वाली सविता गुप्ता ने बताया कि उसका संघर्ष वर्षों से जारी है और इसी के बदौलत उसने अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने का काम किया है। अकेली एक महिला को आधी रात से काम करते हुए देखना हर किसी को आश्चर्य में डाल देता है।उनके इसी काम को शूट करके किसी ने सोशल मीडिया में डालकर वायरल कर दिया जिसे 12 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा। वायरल हुई वीडियो को देखकर मुंबई से इंडियन आइडल की टीम ने सविता गुप्ता को मुंबई बुला लिया और अपने कार्यक्रम के जरिए उसकी मेहनत को देशवासियों के सामने रखा। दसवीं क्लास तक पढ़ी सविता गुप्ता मूलतः दिल्ली की रहने वाली है। शादी होने के बाद वह बिलासपुर में आकर रहने लगी है। पति के निधन के बाद उसकी आंखों के सामने अंधेरा छा गया था मगर जिस तरह से उसने परिवार को संभाला उसकी हर तरफ प्रशंसा हो रही है। गायत्री मंदिर के सामने छोटी सी दुकान लगाकर वह न सिर्फ अपने बच्चों का जीवन सवार रही है बल्कि लोगों के लिए एक आदर्श भी बन चुकी है। सविता बहुत ही स्पष्ट रूप से कहती है कि वह अपने काम में किसी नौकर का सहयोग ना लेकर खुद काम करना ज्यादा पसंद करती है।सरकंडा क्षेत्र में सविता गुप्ता पोहा वाली मैडम के रूप में पहचान बना चुकी हैं। 2008-9 से उसका यह काम लगातार चल रहा है।

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles