More

    *राज श्री गुटखे ने ले ली युवक की जान… पैसे मांगने पर भूपेंद्र पोरते एवं नंदकिशोर ने दाग दी दुकान संचालक अनीश पर गोली पढ़े पूरी खबर*

    बिलासपुर। Cgatoznews…. बता दें की पचपेड़ी थाना क्षेत्र के मानिकचौरी गांव में युवकों ने दुकान संचालक पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से दुकान संचालक की घटनास्थल से हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद हमलावर युवक फरार हो गए। इसकी सूचना पर पुलिस को दी गई सूचना के बाद पुलिस ने ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पचपेड़ी थाना प्रभारी द्वारा आरोपीतो की पतासाजी करने टीम बनाकर आरोपीतो को पकड़ने टीम रवाना किया है। आरोपित के संभावित ठिकानों पर अलग-अलग टीम दबिश दे रही है।

    घटना रात 9 अक्टूबर 2022 रात लगभग 8:30 बजे की बताई जा रही है। पचपेड़ी थाना क्षेत्र के मानिकचौरी निवासी अनीश गांव में ही किराना दुकान का संचालन करते हैं। रविवार की रात वे दुकान बंद कर अपने घर में खाना खा रहे थे। इसी दौरान गांव में रहने वाले भूपेंद्र पोर्ते व नंदकिशोर उर्फ नंदू साहू वहां आए। उन्होंने अनीश से गुटखा मांगा। खाना खाने के बाद अनीस ने दुकान खोल कर युवकों को गुटखा दिया। इसके बाद युवक बिना रुपये दिए वहां से जाने लगे। अनीस ने सामान के रुपये मांगे। इस पर युवक दुकान संचालक से विवाद करने लगे। विवाद बढ़ता देख अनीश के पिता, मां और बहन भी वहां आ गए। युवकों ने उनसे भी मारपीट की। इसी बीच धनंजय ने अपने पास रखें पिस्टल को निकालकर अनीश पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में गोली अनीश के पेट में लगी। जिसके बाद उसे हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर घटना के बाद हमलावर युवक वहां से फरार हो गए। गांव में फायरिंग की सूचना पर पचपेड़ी पुलिस की टीम पहुंच गई। देर रात ही टीम बनाकर हमलावर के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles