More

    *संस्था वर्ल्ड विजन इंडिया द्वारा ग्रेजुएशन प्रोग्राम किया गया*

    बिलासपुर. Cgatoznews “संस्था वर्ल्ड विजन इंडिया छेत्रिय विकास कार्यक्रम बिलासपुर” जो कि विगत 15 वर्षों से कोटा ब्लाक के 34 पंचायतों में गुणवत्ता शिक्षा, स्वस्थ, पोषण, जीवकोपार्जन एवं सुरक्षा के ऊपर कार्य कर रहे है।
    आज दिनाँक 7 सितंबर 2022 को संस्था वर्ल्ड विजन इंडिया द्वारा ग्रेजुएशन प्रोग्राम किया गय यह कार्यक्रम के तहत 523 गरीब व अतिगरीब परिवारों को बकरीपालन, सुवरपालन, मुर्गीपालन, चिकन सेंटर, किराना दुकान, सेलून दुकान, मनिहारी दुकान, सूखा राशन आदि दिया गया था। इस क्रायक्रम में परिवार को 18 माह तक संस्था के द्वारा साप्ताहिक व मासिक बैठक,पारिवारिक सलाह, विभिन्न प्रशिक्षण एवं मॉनिटरिंग करके परिवार में राशनकार्ड, मनरेगा, आयुष्मान, पेंशन, जनधन खाता, बच्चों का स्कूल, स्वस्थ, स्वच्छता आदि के बारे में पंचायत के साथ सुनिश्चित किया गया। ऐसे परिवारो को प्रोत्साहित करने हेतु एक दिवसीय स्नातक समारोह कार्यक्रम किया गया।
    इस कार्यक्रम में श्रीमती हिमानी शुक्ला (ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर NRLM), डॉक्टर मनीष उपाध्याय ( CVRU), श्रीमती शांति देवी मरकाम (जनपद सदस्य कोटा), श्री शैमसोन टैंगोड़ (प्रोग्राम मैनेजर- वर्ल्ड विजन इंडिया), एवं संस्था के छेत्रिय समन्वयक – (श्री जिसेफ कुलदीप, श्री अनिल डहरिया, श्री रमेश दास,श्री सुनील कण्डेय, श्री नितिन वाल्टर, श्री बिनेश कर्माकर, श्री निरल भूनिया, श्री राहुल नाथ, सोवित प्रधान) एवं संस्था के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    इस कार्यक्रम में उपस्थित श्रीमति शांति देवी मरकाम जनपद सदस्य कोटा ने सभा को संबोधित करते हुऐ कहा- की नशे की लत से परिवार में अशांति, हिंसा, फिजूल खर्च,परिवार कलह जैसे समस्याएं हो रही है। डॉ मनीष उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री कौशल योजना से युवा जुड़कर भविषय की नया दिशा दे सकते है, वही शुक्ला मैडम ने सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
    सभा का संचालन अनिल डहरिया जी किया, परिचय बिनेश कर्माकर, एवम धन्यवाद ज्ञापन नितिन वाल्टर जी ने किया।

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles