More

    *छत्तीसगढ़ प्रगतिशील ब्राह्मण समाज द्वारा 4.9.22 रविवार को तीजा तिहार (प्रदेश स्तरीय तीज मिलन समारोह) का किया गया आयोजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश दीपक तिवारी थे, अध्यक्षता बिलासपुर जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने की*

    बिलासपुर.. Cgatoznews छत्तीसगढ़ प्रगतिशील ब्राह्मण समाज द्वारा दिनांक 04.09.21 रविवार को तीजा तिहार (प्रदेश स्तरीय तीज मिलन समारोह) का आयोजन बिलासपुर अशोक नगर सरकंडा इस्थित सिद्धि मुस्कान भवन में हुआ। प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के सम्पूर्ण प्रदेश से लोग सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश श्री दीपक तिवारी थे, अध्यक्षता बिलासपुर जिला पंचायत सभापति श्री अंकित गौरहा ने किया तथा विशेष अतिथि के रूप में डॉ विनय पाठक, श्रीमती हर्षिता पाण्डेय

    श्रीमती जयश्री शुक्ला, श्रीमती ऋतु शैलेश पाण्डेय, श्रीमती रेखा भास्कर दीवान, श्री राजकुमार तिवारी, श्री विनय शर्मा, श्री परिवेश तिवारी उपस्थित रहे। स्वागत भाषण संगठन प्रमुख एवं अध्यक्ष श्री शिवांजल शर्मा एवं आभार व्यक्त संगठन उपाध्यक्ष श्री निमेष शुक्ला ने दिया।
    मंच संचालन महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती श्वेता शुक्ला पाण्डेय ने किया। ब्राह्मण समाज के विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय और उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिलाओं को छत्तीसगढ़ प्रगतिशील महिला ब्राह्मण सम्मान से सम्मानित किया गया। डॉ (श्रीमती) रजनी पाठक, श्रीमती वसुधा पाण्डेय, श्रीमती अनिता पाण्डेय, श्रीमती अलका तिवारी, श्रीमती संगीता राजकुमार तिवारी, श्रीमती रंजना पाण्डेय, श्रीमती नूपुर उपाध्याय, श्रीमती नेहा उपाध्याय, श्रीमती अंकिता शुक्ला, श्रीमती स्मिता तिवारी पांडेय, सुश्री निधि तिवारी, सुश्री अजिता पांडेय, श्रीमती पायल पाण्डेय का सम्मान हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताये नृत्य, गायन, रंगोली, छत्तीसगढ़ी व्यंजन, सलाद सज्जा, पुष्प सज्जा, मेहेंदी, फैंसी ड्रेस, तीज श्रृंगार आदि का आयोजन किया गया जिसमे समाज की महिलाओं एवं बच्चो ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया। कार्यक्रम में आने वाली सभी महिलाओं को श्रृंगार सामग्री भेट स्वरुप दिया गया।
    कार्यक्रम को सफल बनाने में संरक्षिका श्रीमती वसुधा पाण्डेय, श्रीमती अनिता पाण्डेय, संगठन सहसचिव डॉ ऋचा पाण्डेय, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती लतिका मिश्रा, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ रक्षा बड़गैया, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सीता शुक्ला, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश सहसचिव श्रीमती अलका तिवारी, श्रीमती मोनिका मिश्रा, जिला अध्यक्ष श्रीमती रुचि मिश्रा, श्रीमती खुशबू शर्मा, श्रीमती संध्या तिवारी, श्रीमती पिंकी तिवारी, श्रीमती स्वाति मिश्रा, श्रीमती ज्योति द्विवेदी, श्री राजीवलोचन शर्मा, श्री अभिजीत पाण्डेय, श्री पीयूष तिवारी, श्री अनुराग धर दीवान, श्री अभिलाष तिवारी, श्री प्रांजल तिवारी, श्री आर्यन शुक्ला का विशेष योगदान रहा।
    उक्त जानकारी महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती श्वेता पाण्डेय ने प्रेस वज्ञपति के माध्यम से दिया

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles