More

    *बिलासपुर के पत्रकारों को मिला रायपुर में मुख्यमंत्री के हाथों श्रमवीर सम्मान*

    बिलासपुर. Cgatoznews भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के बैनर तले आज रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में पत्रकारों एवं कैमरामैन का सम्मान समारोह आयोजित किया गया जहां प्रदेशभर से आए पत्रकारों ने एकजुट होकर अपनी एकता का परिचय दिया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जिन्होंने अपने हाथों से पत्रकारों को मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर उनका सम्मान किया… यहां आपको को बता दें कि इस आयोजन के पीछे भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ की मंशा क्या रही आपको याद होगा कि कुछ दिन पहले जांजगीर के एक छोटे से गांव में 8 साल के बच्चे राहुल साहू जोकि बोरवेल के लिए खोदे गए गड्ढे में 80 फीट की गहराइयों में जाकर फस गया था 109 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उस बच्चे को बचा लिया गया इस रेस्क्यू ऑपरेशन में शासन प्रशासन की जितनी मेहनत थी वहीं दूसरी तरफ हमारे पत्रकार भाइयों की भी इतनी मेहनत रंग लाई राहुल रेस्क्यू ऑपरेशन की पल-पल की खबर को अपने कैमरे में कैद कर पूरे छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे भारत देश में दिखाया गया जहां करोड़ों लोगों की दुआएं काम आई और राहुल सकुशल बोरवेल से बाहर निकल गया इस ऑपरेशन के दौरान बिलासपुर के आई एन एच न्यूज़ के वरिष्ठ सीनियर कैमरामैन भाई कैलाश यादव संदीप करियार स्वराज एक्सप्रेस से सुधीर सुमन आई बी सी से जितेंद्र थवाईत सतीश मिश्रा बंसल न्यूज़ से उमेश मौर्य प्रकाश राव रविन्द्र टंडन एवं दुर्गेश की  मुख्य भूमिका थी जिन्होंने लगातार 5 दिन तक लाइव कवरेज करते हुए इस घटना को प्रदेशवासियों तक पहुंचाया उसी के परिणाम स्वरूप आज रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में उन्हें मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया…

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles