बिलासपुर.. Cgatoznews रामा लाइफ सिटी में कॉलोनी वासियों ने किया वृक्षारोपण.रामा लाइफ सिटी सकरी में रामा लाइफ सिटी आल फेज रेसिडेंशियल सहकारी समिति द्वारा वृक्षारोपण किया गया ..
जिसमे समिति के अध्यक्ष अजय अरोड़ा व रहवासी निलेश जैन, स्वप्निल जैन, ओम प्रकाश तिवारी, ममता तिवारी, विजय जायसवाल, विकास तिवारी, संदीप कौशिक अमित कुमार पांडे विकास सिंह व सोहन लाल द्विवेदी के साथ समिति के प्रबंधक अखिलेश कुमार विश्वकर्मा व स्टाफ की सहभागिता से वृक्षारोपण
कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, आज कॉलोनी में विभिन्न जगहों पर कुल 30 पौधे लगाए गए.. जिनमें 12 पेड़ गुलमोहर, 10 पेड़ करंज और 08 पेड़ नीम के हैं.. वृक्षारोपण के दौरान बड़ी संख्या में रहवासी उपस्थित रहे..
Trending Now
