More

    *सरकण्डा थाना क्षेत्र संभालने में नाकाम पुलिस के उच्च अधिकारी, पुलिस का नही रहा कोई ख़ौफ़.महीने भर मे हुई 4 हत्या*

                              बिलासपुर cgatoznews..29 जुलाई 2022। बिलासपुर शहर में बढ़ते अपराध पर अंकुश नही लगा पाने में बिलासपुर पुलिस विफल होती नजर आ रही है।

    हम  बात कर रहे है सरकण्डा  थाना क्षेत्र की जहां आये दिन अपराध बढ़ाता नजर आ रहा है। आप को बता दे कि एक महीने भी नही हुए और सरकण्डा थाना क्षेत्र में तीन हत्या हो गई है। भले ही पुलिस ने सभी हत्या के आरोपियों को जल्द से जल्द अपनी गिरफ्त में ले लिया है,पर सरकण्डा थाना क्षेत्र बढ़ते अपराधों  का गड़ बन गया है। हम अगर यह बात कहें कि पुलिस का तो डर अब अपराधियो में रहा नही तो हम यह बात बिल्कुल गलत नही कहेंगे यह बात बिल्कुल सही है कि सरकण्डा  थाना क्षेत्र  में अपराधियो को पुलिस का  जरा भी ख़ौफ़ नही रह गया है। आपको बात दे कि आये दिन सरकण्डा थाना क्षेत्र में चोरी,लूट,हत्या जैसे अपराध मानो मामूली सी बात हो गई है।

     

    ऐसा ही एक मामला आज फिर सामने आया है, जहाँ आज हरेली त्यौहार की रात को सरकंडा थाना क्षेत्र के रामायण चौक के पास  पुरानी रंजिश के चलते कुछ युवको के बीच विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ा की एक युवक ने रामायण चौक के पास रहने वाले  राकेश यादव पिता अजय यादव उम्र 17 साल पर धारदार चाकू से प्रांणघातक हमला कर दिया  जिससे राकेश यादव को गंभीर चोट आयी थी,आनन फानन मे आस पास के लोग घायल राकेश यादव को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल लेकर गये जहाँ डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है।जिसके बाद सरकंडा पुलिस द्वारा पंचनामा कार्यवाही कर मृतक के शव को मरचूरी मे रखा गया है। वही  नाबालिक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। सरकंडा पुलिस के अनुसार आरोपी नाबालिक बताया जा रहा है फिलहाल आरोपी के खिलाफ धारा 302 हत्या का अपराध दर्ज कर लिया गया है।

     

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles