बिलासपुर.. Cgatoznews...जिला यादव समाज द्वारा विगत 45 वर्षो से लगातार आराध्य देव श्री कृष्ण की जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाई जाती रही है। जिसमे जन्मोत्सव,हांडी फोड़,शोभायात्रा, बड़े बुजुर्गों का अभिनंदन,प्रतिभाशाली बच्चों और युवाओं का सम्मान, विभिन्न प्रकार की स्पर्धा,पुरस्कार वितरण और पूजा अर्चना,प्रसाद वितरण आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
बिलासपुर जिला यादव समाज इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम से मनायेगी। इस संबंध में कल यादव समाज की महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें यह निर्णय लिया गया कि जन्माष्टमी उत्सव के लिए एक समिति बनाई जाए और उस समिति के तत्वाधान में कार्यक्रम आयोजित हो।
जिला अध्यक्ष शिवशंकर यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति बनाई गई जिसमे सर्वश्री जितेंद्र यादव, शिवशंकर यादव,अमित यादव, अनिल यादव,शैलेंद्र यादव,नीरज यादव,राकेश यादव,गौरीशंकर यादव, शंकर यादव,संजय यादव,नंदकुमार यादव,कृष्ण कुमार यादव,अभिलेश यादव,सुनील यादव,बालाराम यादव,संदीप यादव,छोटू यादव,मनोज यादव, महेश यादव,रामलाल यादव,देवनाथ यादव,गौरव यादव,नवीन यादव,जितेंद्र यादव,विक्की यादव,शरद यादव,राजू यादव,विकेश यादव,आकाश यादव,सुरेश यादव,वासु यादव,रिक्की यादव,ईश्वर यादव,आयुष यादव,अनिल यादव,गोलू यादव,संतोष यादव,सुरेंद्र यादव,शिव यादव,दत्तात्रय यादव,शुभम यादव,संजू यादव,दिनेश यादव,दिलहरण यादव,लाला यादव,सतीश यादव,हेमंत यादव,मनोज यादव,मंजीत यादव,देवेंद्र यादव,प्रकाश यादव,विजय यादव, ओंकार यादव,रामफल यादव,अजय यादव, सुभाष यादव,गोपाल यादव,शरद यादव,उमेंद्र यादव आदि प्रमुख है। जो समिति बनाई गई है उसमे युवाओं को ज्यादा महत्व दिया गया है। समिति के द्वारा ही श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई जायेंगी…
