More

    *छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया दसवीं और बारहवीं का परिणाम* *मेरिट लिस्ट में बिलासपुर के 8 बच्चे शामिल – – नगर विधायक शैलेष पांडेय ने फोन कर दी बधाई*

    बिलासपुर.. Cgatoznews…छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम शनिवार को घोषित किया गया। नगर विधायक शैलेष पांडेय ने मेरिट लिस्ट में बिलासपुर जिले के शामिल 8 बच्चों से फोन में बात कर बधाई दी। कक्षा 10वीं में होली क्रॉस हायर सेकेंडरी स्कूल मंगला के छात्र जयप्रकाश कश्यप ने 98.17% के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया है।भारत माता हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा हेमांगी हलदर ने 97.67% के साथ पांचवा, गुरुकुल विद्या मंदिर के छात्रा समीक्षा देवांगन ने 97.33% के साथ सातवां, सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र चंद्रकांत श्रीवास ने 97.00% के साथ नवां, एमजीएम इंग्लिश मीडियम स्कूल की छात्रा भूमिका पटेल ने 96.83% के साथ दसवां, स्थान प्राप्त किया है। सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा खुशबू वाधवानी ने कक्षा 12वीं की मेरिट लिस्ट में 96.40% के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया है वही बिलासपुर पब्लिक स्कूल सरकंडा की छात्रा निशा दुबे ने 94.40% लाकर 9वां स्थान प्राप्त किया है। गुरुकुल हायर सेकेंडरी स्कूल तखतपुर की छात्रा मानसी साहू ने 94.20% के साथ 10वां स्थान प्राप्त किया।

    विधायक शैलेष पाण्डेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल बोर्ड की कक्षा 10 वीं, 12 वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों और को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। ऐसे विद्यार्थी जो अपनी अपेक्षा अनुरूप परिणाम न ला पाए हो, वे निराश न हो, सकारात्मक ऊर्जा के साथ आप पुनः प्रयास करें।

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles