More

    *बिलासपुर..मानवाधिकार के लिए जन जागरूकता फैलाने (GSS) द्वारा (गुरुघासीदास सेवादार संघ) ऐतिहासिक मानवाधिकार जन आदोलन (डोलायात्रा)28 अप्रेल को*

    बिलासपुर /मानवाधिकार के लिए जन जागरूकता फैलाने (GSS) द्वारा (गुरुघासीदास सेवादार संघ) ऐतिहासिक मानवाधिकार जन आदोलन (डोलायात्रा की स्मृति में विशिष्ट कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

    यह कार्यक्रम नवलपुर बेमेतरा से वाया नवागढ़ मुंगेली तक रोड शो किया जाएगा। जिसमें महिला सम्मान के प्रति (जिसमें सामंतवादी ताकतों में महिलाओं को डोली में बैठने से रोका जाना प्रचलन में था) अंधविश्वास को दूर कर समाज में समान रूप से पुरुषों के साथ महिलाएं कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए कदम बदाएंगे।
    आज भी समाज में सामंतवादी ताकते तरह-तरह के भेदभाव करते हुए खुले तौर पर हमारे देश के संविधान का उलंघन करते हुए कभी समुदाय विशेष पर घोड़ी चढ़ने पर रोक लगाते है, तो कभी मूंछ रखने पर रोक लगाते व कभी लड़की को गुलाम बनाकर जंजीरों में जकड़ने का काम आम रूप से देखा जा रहा है।
    इन्हीं दकियानूसी परंपराओं के खिलाफ गुरुघासीदास सेवादार संघ (GSS) द्वारा 28 अप्रैल को भुजबल महंत के याद में और महिलाओं के सम्मान में स्वाभिमान का 15 वर्षो से डोला यात्रा निकाला जाता रहा है।

    इसमें इस बार मुख्य वक्ता एवं अतिथि के रूप में दिल्ली से राखी बिड़लान (विधायक, आम आदमी पार्टी विधान सभा उपाध्यक्ष दिल्ली एवं दलित संघर्षो की आवाज) आ रही है जो रैली में शामिल होकर रैली की गरिमा बढ़ाएंगी।

    लखन सुबोध (GSS) संयोजक

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles