More

    *एबीवीयू 21 अप्रैल को आयोजित करेगा तृतीय दीक्षांत समारोह*

    बिलासपुर/ अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर का तृतीय दीक्षांत समारोह के बी.आर. यादव, अंतर्राष्ट्रीय हाॅकी स्टेडियम, बहतराई, बिलासपुर में 21 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। जिसमें विश्वविद्यालय द्वारा 151, दानदाताओं द्वारा 51 और संस्थागत रूप से 01 स्वर्ण पदक शीर्ष स्थान प्राप्त छात्र छात्राओं को दिया जाएगा। साथ ही विश्वविद्यालय के आठ संकायों की 1 लाख 71 हजार डिग्रियां भी समारोह में प्रदान की जायेंगी। दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ की माननीय राज्यपाल एवं विवि की कुलाधिपति श्रीमती अनुसुइया उइके करेंगी। जबकि समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भारत के माननीय उप राष्ट्रपति श्री एम वैंकैया नायडू का उद्बोधन आभासी माध्यम से प्राप्त होगा।

    दीक्षांत समारोह में बतौर अतिविशिष्ट अतिथि, संघ लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष, प्रो. पी.के. जोशी, छ ग के उच्च शिक्षा मंत्री, श्री उमेश पटेल जी, राजस्व मंत्री, आपदा प्रबंधन विभाग एवं प्रभारी मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल और छ ग विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष, श्री धरमलाल कौशिक जी शामिल होगें तो वही विशिष्ट अतिथि के तौर पर बिलासपुर के सांसद श्री अरूण कुमार साव, लोरमी के विधायक एवं कार्यपरिषद् सदस्य श्री धरमजीत सिंह, संसदीय सचिव, सदस्य कार्य परिषद एवं विधायक तखतपुर श्रीमती रश्मि सिंह, विधायक बिलासपुर श्री शैलेष पाण्डेय, विधायक बेलतरा श्री रजनीश सिंह और नगर पालिका निगम बिलासपुर महापौर श्री रामशरण यादव शामिल होंगे। समारोह में विश्वविद्यालय कार्यपरिषद एवं विद्यापरिषद के माननीय सदस्यगण, प्राचार्यगण, अध्यापकवृंद, अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मुख्य रूप से उपस्थित होंगे। दीक्षांत समारोह में 1000 से अधिक अतिथियों के सम्मिलित होने की संभावना है।
    तृतीय दीक्षांत समारोह में 07 व्यक्तियों को विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि से अलंकृत किया जाएगा। जिसमें श्री भीखाभाई एन पटेल, कुलाधिपति, एन.एस. पटेल ग्रुप आफ इंस्टिट्यूट, आनंद, गुजरात, डाॅ. एन.एच. नाथवानी, सेवानिवृत्त, प्राध्यापक, श्री अशोक मित्तल, कुलाधिपति, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, जालंधर, श्री सतीश जायसवाल, प्रख्यात साहित्यकार, बिलासपुर (छ.ग.) , श्री बोधराम कंवर, पूर्व विधायक, श्री धरमजीत सिंह, माननीय विधायक, लोरमी, मुंगेली (छ.ग.), गौरी सिंह, पूर्व आईएएस, डिप्टी डायरेक्टर जनरल आईआरईएनए को मानद उपाधि प्राप्त होगी।
    समारोह में 27 दानदाताओं द्वारा निम्नानुसार स्वर्ण पदक प्रदान किया जायेगा- 1. स्व. श्रीमती चमेली देवी सेठ स्मृति 2. स्व. पति रघुनंद सिंह ठाकुर स्मृति 3. एल्डरमेन्स एसोशिएशन, बिलासपुर 4. स्व. श्रीमती सविता गुलाटी स्मृति 5. श्रीमती चारूमति बाई-पं.कपिलेश्वर प्रसाद तिवारी जी स्मृति 6. स्व. प्रो. आर.के. खन्ना स्मृति 7. श्रीमती विद्यावती कोहली स्मृति 8. स्व. डी.एन. शुक्ला (से.नि.प्राचार्य) स्मृति 9. स्व. श्री मदन किशोर श्रीवास्तव स्मृति 10. स्व. श्रीमती अनिता कुमार स्मृति 11.स्व. सेठ श्री गोपीराम अग्रवाल स्मृति 12. स्व. डाॅ. राजनारायण दीक्षित एवं सुर्यकुमारी दीक्षित स्मृति 13. स्व. उमा गुप्ता, स्मृति 14. स्व. श्रीमती रामदुलारी वर्मा स्मृति 15. स्व. श्री नीलकंठ कमलेश एवं स्व. श्रीमती फूलबाई कमलेश स्मृति 16. स्व. शैल कुमारी अग्रवाल स्मृति 17. स्व. श्री धर्मप्रकाश टाह स्मृति 18. स्व. कु. नीतीकिरण श्रीवास्तव स्मृति 19. स्व. कमल कुमार देवांगन स्मृति 20. स्व. श्री जमुना प्रसाद वर्मा स्मृति 21. दी जयनारायण ट्रस्ट, कानपुर स्मृति 22. दी जयनारायण ट्रस्ट, कानपुर स्मृति 23. स्व. श्री ठाकुर प्रसाद अग्रवाल रतनपुर स्मृति 24. स्व. श्री कृष्णानंद वर्मा स्मृति 25. स्व. श्रीमती शांती वर्मा स्मृति 26. स्व. क्षमादेवी लखमीचंद जैन स्मृति 27. स्व. सईद अफजल अहमद रिजवी स्मृति।
    तृतीय दीक्षांत समारोह का आयोजन भव्य रूप से करने की तैयारी विश्वविद्यालय द्वारा की जा रही है। इस समारोह में विश्वविद्यालय के नये कुलगीत का प्रथम बार वाद्ययंत्रों के साथ गायन भी होगा साथ ही मंच सज्जा एवं प्रस्तुतीकरण छत्तीसगढ़ की संस्कृति पर आधारित होगी।
    विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति एवं कुलसचिव महोदय के निर्देशानुसार तृतीय दीक्षांत समारोह की तैयारी विश्वविद्यालय के अधिकारी, प्राध्यापक एवं कर्मचारीगण पूर्ण निष्ठा के साथ अपने दायित्वों एवं जिम्मेदारियों का निवर्हन कर रहे हैं।

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles