More

    *सीएमडी कॉलेज में फिर एक बार हुआ विवाद.. प्रिंसिपल ऑफिस में छात्र बैठे धरने पर.. एचओडी द्वारा छात्रों को निजी कार्यक्रम में ले जाने से नाराज हुए छात्र.. चोटी के ऊपर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े छात्र*…

     छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर का हमेशा सुर्खियों में रहने वाला सीएमडी कॉलेज एक बार फिर विवादों में आ गया है.. आज सीएमडी कॉलेज के छात्र बड़ी संख्या में प्रिंसिपल ऑफिस मे धरने पर बैठ गए और केमिस्ट्री डिपार्टमेंट की एचओडी हर्ष शर्मा पर कार्रवाई की मांग करने लगे.. दरअसल पिछले दिन रसायन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. हर्षा शर्मा जो कि लायंस क्लब बिलासपुर ऊर्जा की भी अध्यक्ष है उनके द्वारा रसायन विभाग के विद्यार्थियों को यह बता कर महाविद्यालय बुलाया गया कि.. केमिकल एसोसिएशन की एक्टिविटी के तहत ब्लीचिंग पाउडर फिनाइल एवं क्लोरीन का वितरण डिपू पारा विद्यानगर में करना है.. विद्यार्थी जैसे ही वहां पहुंचे वहां उन्हें पता चला कि.. पीछे दीवार पर लायंस क्लब बिलासपुर ऊर्जा का बैनर लगा हुआ है उसी बैनर के नीचे साफ-साफ अध्यक्ष डॉ हर्षा शर्मा, सचिव एवं कोषाध्यक्ष की फोटो लगी हुई है हर्षा शर्मा के द्वारा अपने निजी राजनैतिक स्वार्थ के लिए लायंस क्लब के बैनर तले पूरे कार्यक्रम का आयोजन किया.. उस कार्यक्रम में विभाग के छात्रों को भी मजबूरी में रहना पड़ा क्योंकि विभागाध्यक्ष के द्वारा छात्रों को प्रायोगिक नम्बर कम करने की धमकी दी जाती है.. इसकेेे बाद छात्र उस कार्यक्रम से चुपचाप वापस आ गए.. लेकिन आज छात्र नेताओं साथ बड़ी संख्या में प्रिंसिपल ऑफिस पहुंचकर धरना दे दिया छात्रों ने मांग रखी कि.. 10 दिवस के अंदर विभागाध्यक्ष पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए अगर कार्रवाई नहीं की जाती तो उसके बाद छात्रों द्वारा महाविद्यालय को बंद कर उग्र आंदोलन किया जाएगा.. इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल बड़ी संख्या में मौजूद रहे

     

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles