More

    स्व. बिसाहू दास महंत की 48वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, त्रिलोक चंद्र श्रीवास के नेतृत्व में बेलतरा-बिलासपुर से सैकड़ों कांग्रेसजन ने दी श्रद्धांजलि

    बिलासपुर/चांपा। छत्तीसगढ़ के स्वप्नद्रष्टा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय बिसाहू दास महंत की 48वीं पुण्यतिथि के अवसर पर चांपा, सक्ती, कोरबा एवं जांजगीर में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हजारों लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर बिलासपुर सहित प्रदेश के लोकप्रिय कांग्रेस नेता, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक तथा गुजरात एवं आंध्र प्रदेश के प्रभारी त्रिलोक चंद्र श्रीवास के नेतृत्व में बेलतरा एवं मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

    कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय बिसाहू दास महंत की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके राष्ट्र निर्माण, स्वतंत्रता संग्राम और जनसेवा में दिए गए अमूल्य योगदान को नमन किया। उपस्थित नेताओं ने कहा कि स्व. बिसाहू दास महंत का जीवन समाज सेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनकल्याण के प्रति समर्पण का प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्श आज भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनहित के लिए कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।

    इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मंत्री चरणदास महंत के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशभर से कांग्रेस नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम में कोरबा लोकसभा सांसद डॉ. ज्योत्सना चरणदास महंत, विधायक सूरज दास महंत, विधायक श्रीमती शेषराज हरबंस, ब्यास कश्यप, आशीष सिंह ठाकुर सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

    श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास के साथ श्रद्धांजलि कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता किशोर घोरे, मनोज शुक्ला, महेश नारायण मिश्रा, मोहन जायसवाल, मुकेश अग्रवाल, मुकेश बंजारे, प्रकाश सिंह ठाकुर, पवन सिंह ठाकुर, नरेंद्र कश्यप, रामप्रसाद चंद्राकर, चंद्रप्रकाश केसरवानी, शुभम श्रीवास, अमन साहू, चरण सिंह, राज कौशल श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सोनी, आयुष सिंह राज, रवि सूर्यवंशी, हृदेश कश्यप, कामरान खान, मोहसिन खान, राहुल गोरख, मंगल बाजपेई, पंडित जितेंद्र शर्मा, जीतू कृष्ण श्रीवास, रामलखन जायसवाल, मकसूदन साहू, सूरज कश्यप, सोनू कश्यप, धनंजय कश्यप, प्रशांत काशी, सुखदेव तिवारी, लक्ष्मी यादव, राजेश यादव, ओमप्रकाश श्रीवास, राहुल श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास, हर्ष कश्यप, जैक्सन एंथोनी, रोहन महानंद, दिनेश ठाकुर सहित बेलतरा एवं मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

    श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने स्वर्गीय बिसाहू दास महंत के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन किसानों, मजदूरों, गरीबों और आम जनता के अधिकारों के लिए समर्पित किया। उनके विचार और आदर्श आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।

    कार्यक्रम का समापन स्वर्गीय बिसाहू दास महंत के बताए मार्ग पर चलकर समाज सेवा एवं जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।

    :::

     

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles