More

    *17 अगस्त को टोलाघाट में होने वाली कांवर यात्रा महोत्सव हेतु कुम्हारी में बैठक संपन्न*

     

     

    कुम्हारी। बोल बम कांवर यात्रा समिति, पाटन की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को समिति के संयोजक श्री जितेन्द्र वर्मा की अध्यक्षता में सामुदायिक भवन वार्ड क्रमांक 8 कुम्हारी में संपन्न हुई। बैठक में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी=सावन के तीसरे सोमवार 17 अगस्त को पाटन से टोलाघाट तक भव्य एवं विशाल कांवर यात्रा निकाली जाएगी। बैठक में यात्रा को अधिक भव्य, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धामय स्वरूप प्रदान करने के लिए विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई एवं आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। भगवान शंकर के नाम से शिवभक्तों द्वारा प्राप्त एक मुठ्ठी अन्नदान से महाप्रसाद बनाया जाएगा।

     

     

    समिति के सदस्य, पालिका अध्यक्ष श्री मति मीना वर्मा ने कहा कि कांवर यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन बस नहीं है यह सनातन संस्कृति, आस्था, अनुशासन, सेवा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। प्रत्येक वर्ष हजारों शिवभक्त “बोल बम” के जयघोष के साथ भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक हेतु इस यात्रा में शामिल होते हैं। इस बार भी यह यात्रा पाटन ओग्गर तालाब में विराजमान भगवान भोलनाथ जी का आशीर्वाद लेकर टोलाघाट के लिए रवाना होगी। बैठक में यात्रा मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, चिकित्सा सहायता, पेयजल एवं भोजन व्यवस्था, विश्राम स्थल, यातायात समन्वय, स्वच्छता, प्रचार-प्रसार एवं स्वयंसेवकों की जिम्मेदारियों सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा कर संबंधित दायित्वों का निर्धारण किया गया।

     

    बैठक के अंत में सदस्य, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री राकेश पाण्डे ने पाटन क्षेत्र के सभी सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक संगठनों, युवा मंडलों, महिला समूहों, जनप्रतिनिधियों, व्यापारी बंधुओं, स्वयंसेवकों एवं शिवभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में कांवर यात्रा में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन किसी एक व्यक्ति या समिति का नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की आस्था, श्रद्धा और सामूहिक सहभागिता का महापर्व है। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से 17 अगस्त को पाटन से टोलाघाट तक निकलने वाली इस भव्य कांवर यात्रा में शामिल होकर भगवान भोले नाथ जी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की।

     

    इस बैठक में मुख्य रूप सेजितेन्द्र वर्मा जी (प्रदेश मंत्री )श्री दिलीप साहू (जिला महामंत्री )श्रीमती मीना वर्मा जी ( नगरपालिका अध्यक्ष)

    श्री राकेश पांडेय जी (वरिष्ठ भाजपा नेता )श्री धर्मेंद्र सिन्हा जी ( मंडल अध्यक्ष)श्री राजू निषाद जी ( सांसद प्रतिनिधि)श्री गोल्डी गोस्वामी जी ( एल्डरमैंन )श्री दीपक चतुर्वेदी ( मंडल महामंत्री)श्रीमती तृप्ति चंद्राकर ( महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष)श्रीमती रागिनी निषाद जी (पूर्व पार्षद )श्रीमती योगिता वर्मा (मंडल मंत्री) श्रीमती जूही चंद्राकर जी (जिला आई टी सेल सह संयोजक)

    श्री उमाकांत साहू ( पार्षद वार्ड 4)श्री शुभम पांडेय जी श्री रामप्रकाश गुप्ता जी (कार्यालय मंत्री) श्री फिंगेश्वर साहू मंडल उपाध्यक्ष श्री उद्धव साहू श्रीमती स्वर्णलता साहू (महिला मोर्चा मंडल महामंत्री श्रीमती रीता पांडेय जी जिला मंत्री )श्रीमती साधना स्वर्णकार

    श्री ओंकार मार्कण्डेय (पार्षद वार्ड 22)

    श्रीमती नीलम बंजारे श्री ताम्रध्वज साहू सहित बोल बम समिति सदस्य गण उपस्थित थे।

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    161FansLike
    0SubscribersSubscribe

    Latest Articles